एक्सप्लोरर

वानखेड़े के मैदान पर कोहली-जयंत का जलवा, लगाई रिकार्डों की झड़ी

वानखेड़े के मैदान पर कोहली-जयंत का जलवा, लगाई रिकार्डों की झड़ी

वानखेड़े के मैदान पर कोहली-जयंत का जलवा, लगाई रिकार्डों की झड़ी


मुंबई: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और निचले क्रम के बल्लेबाज जयंत यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी शतकीय पारियों के दौरान व्यक्तिगत रिकॉर्ड के साथ भारत के लिए साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया. 


 



  • कोहली और जयंत ने आठवें विकेट के लिए 241 रन जोड़े जो भारत के लिए नया रिकॉर्ड है. यह टेस्ट क्रिकेट में केवल आठवां अवसर है जबकि आठवें विकेट के लिए 200 से अधिक रन की साझेदारी निभायी गयी. 



  • कोहली और जयंत ने मोहम्मद अजहरूद्दीन और टीम के वर्तमान कोच अनिल कुंबले का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. अजहर और कुंबले ने 1996 में कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठवें विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी की थी. 



  • कोहली और जयंत ने भारत और इंग्लैंड के बीच आठवें विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी का भी नया रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड रे इलिंगवर्थ और पीटर टेलर के नाम पर था जिन्होंने 1971 में मैनचेस्टर में 168 रन जोड़े थे. 



  • यही नहीं इन दोनों की साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी देश की तरफ से आठवें विकेट के लिये दूसरी सबसे बड़ी भागीदारी है. वे केवल दो रन से विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूके गए. ऑस्ट्रेलिया के एमजे हार्टिगन और क्लेम हिल ने 1908 में 243 रन की साझेदारी की थी. 



  • भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ इससे पहले आठवें विकेट की साझेदारी का रिकॉर्ड सैयद किरमानी और रवि शास्त्री के नाम पर था जिन्होंने 1981 में नई दिल्ली में 128 रन जोड़े थे.



  • टेस्ट मैचों में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोनाथन ट्राट और स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम पर है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2010 में लॉर्डस में 332 रन की भागीदारी की थी. कोहली और जयंत की साझेदारी आठवें विकेट के लिये ओवर ऑल भागीदारी में सातवें स्थान पर है.



  • कोहली ने लगातार तीसरी सीरीज में दोहरा शतक लगाया. वह ऑस्ट्रेलिया के महान डॉन ब्रैडमैन और अपने पूर्व साथी राहुल द्रविड़ के बाद ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में नॉर्थसाउंड में 200 और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्तूबर में इंदौर में 211 रन की पारी खेली थी. 



  • कोहली हालांकि एक कैलेंडर वर्ष में लगातार तीन सीरीज में दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. ब्रैडमैन ने 1930-32 तक तीन सीरीज में छह दोहरे शतक जड़े थे. द्रविड़ ने 2003-04 में लगातार तीन सीरीज में दोहरे शतक लगाये थे. 



  • दिल्ली के इस स्टार बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ और भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी खेलने का नया रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विनोद कांबली (224 रन, मुंबई 1993) और कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी (224 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 2013) के रिकॉर्ड तोड़े. 



  • कोहली ने इसके साथ ही वर्तमान सीरीज में 600 रन भी पूरे किए. यह दूसरा अवसर है जबकि उन्होंने अपने करियर में एक सीरीज में 600 से अधिक रन बनाए. इससे पहले उन्होंने 2014 - 15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर चार मैचों की सीरीज में 692 रन बनाए थे.



  • कोहली वर्तमान सीरीज के चार मैचों में 640 रन बना चुके हैं. कोहली के अलावा भारत की तरफ से सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ भी दो-दो सीरीज में 600 से अधिक रन बनाए जबकि दिलीप सरदेसाई ने एक बार यह कारनामा किया.



  • इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉ़र्ड अब कोहली के नाम पर है. उन्होंने द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2002 के इंग्लैंड दौरे में चार मैचों में 602 रन बनाये थे. 



  • जयंत ने नौवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में भारत की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी खेलने का नया रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने फारूख इंजीनियर का 50 साल से भी पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. इंजीनियर ने 1965 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर 90 रन बनाये थे. 



  • जयंत नौवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गये हैं. टेस्ट मैचों में कुल 16 अवसरों में पर नौवें नंबर के बल्लेबाज ने शतक लगाया है. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शान पोलाक ने दो बार यह कारनामा किया. 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
PCB ने तेज गेंदबाज नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला
PCB ने नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी से जुड़ा है मामला
'बॉल टेम्परिंग' विवाद में पाक खिलाड़ी पर लगा बड़ा जुर्माना, PSL मैच में की थी शर्मनाक हरकत
'बॉल टेम्परिंग' विवाद में पाक खिलाड़ी पर लगा बड़ा जुर्माना, PSL मैच में की थी शर्मनाक हरकत

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar
Khabar Filmy Hain: ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘राजी’ विवाद ने पकड़ा जोर | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: Meher का खतरनाक वार! Mayra के दिल में Abhira के लिए भरा जहर | YRKKH
Iran US Israel War: ट्रंप की बारूदी सनक... खाड़ी देश चुकाएंगे कीमत! | Trump | Netanyahu
Chitra Tripathi: जंग के बीच Trump का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | US-Israel-Iran War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान वॉर में साथ नहीं देने वाले UK-फ्रांस पर ट्रंप ने निकाली भड़ास, बोले- अब US सिखाएगा आपको सबक!
ईरान वॉर में साथ नहीं देने वाले UK-फ्रांस पर ट्रंप ने निकाली भड़ास, बोले- अब US सिखाएगा आपको सबक!
डेडलाइन के आखिरी दिन बस्तर संभाग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 93 हथियार और 14 करोड़ रुपये बरामद
डेडलाइन के आखिरी दिन बस्तर संभाग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 93 हथियार और 14 करोड़ रुपये बरामद
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
मलाइका अरोड़ा ने 3 साल के लिए किराए पर दिया अपार्टमेंट, करोड़ों में है टोटल रेंट
मलाइका अरोड़ा ने 3 साल के लिए किराए पर दिया अपार्टमेंट, करोड़ों में है टोटल रेंट
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
Nose bleeding causes: गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
Embed widget