एक्सप्लोरर

टेस्ट मैच को पांच से चार दिन करने के पक्ष में हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ केविन रोबर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के चीफ केविन रोबर्ट्स ने टेस्ट क्रिकेट लोकप्रिय बनाने के लिए इसे पांच से चार दिन करने का प्रस्ताव रखा है.

ऑस्ट्रेलिया के नए क्रिकेट प्रमुख केविन रोबर्ट्स ने कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट की गिरती लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए चार दिवसीय टेस्ट मैच के विचार के साथ प्रयोग करने को तैयार हैं. आईसीसी ने पिछले साल प्रायौगिक तौर पर इसे स्वीकृति दी थी जिससे कि तेजी से बढ़ती टी20 प्रारूप की लोकप्रियता के बीच टेस्ट क्रिकेट को व्यावहारिक बनाए रखा जा सके.

साउथ अफ्रीका ने पहला चार दिवसीय टेस्ट पिछले साल दिसंबर में पोर्ट एलिजाबेथ में जिंबाब्वे के खिलाफ खेला था और इसे दो दिन में ही जीत लिया था. पांच दिवसीय मैच के प्रतिदिन 90 के की जगह चार दिवसीय मैच में प्रतिदिन 98 ओवर गेंदबाजी की जाती है.

साउथ अफ्रीका और जिंबाब्वे के बाद अगले साल जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच लार्ड्स में चार दिनी टेस्ट मैच खेले जाने का कार्यक्रम है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोबर्ट्स ने व्यावसायिक खेल रेडियो स्टेशन ‘एसईएन’ से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह ऐसी चीज है जिस पर हमें खुले दिमाग से विचार करने की जरूरत है.’’

जेम्स सदरलैंड के साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण 17 साल बाद सीईओ पद छोड़ने पर अक्टूबर में रोबर्ट्स को सीए में यह जिम्मेदारी सौंपी गई.

उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच का औसत समय चार दिन से कुछ अधिक ही है.

रोबर्ट्स ने कहा, ‘‘हमें पता है कि पहले समय सीमा नहीं होने वाले टेस्ट होते थे, हमें पता है कि यहां तक कि तीन दिन के टेस्ट हुए हैं. इसलिए टेस्ट क्रिकेट हमेशा से पांच दिन का नहीं रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘और मुझे लगता है कि आगे बढ़ते हुए हमें चार दिन के मैच के विचार पर विकल्प खुला रखने की जरूरत है.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget