एक्सप्लोरर

30 जनवरी को हो सकता है BCCI के नए प्रशासकों के नाम का ऐलान

 


 


 


30 जनवरी को हो सकता है BCCI के नए प्रशासकों के नाम का ऐलान

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट 30 जनवरी को बीसीसीआई के नए प्रशासकों के नाम का ऐलान कर सकता है. कोर्ट को आज ये ऐलान करना था. लेकिन आज उसने बीसीसीआई और केंद्र को भी नाम सुझाने की इजाज़त दे दी.


 


इससे पहले वरिष्ठ वकील गोपाल सुब्रमण्यम और अनिल दीवान ने 9 नामों की लिस्ट सौंपी थी. इन नामों को फ़िलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है. कोर्ट ने बीसीसीआई और केंद्र से 27 जनवरी तक नाम सौंपने को कहा.


 


कोर्ट ने ये साफ किया है कि 70 साल से ज़्यादा उम्र के किसी व्यक्ति को प्रशासक नियुक्त नहीं किया जाएगा. वरिष्ठ वकीलों की तरफ से सौंपे गए नामों में कुछ ऐसे लोग भी थे जो 70 से ज़्यादा उम्र के थे.


 


पिछली सुनवाई में लोढ़ा कमिटी की सिफारिशें लागू करने के फैसले में कमियां गिना चुके एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने एक बार फिर कहा कि क्रिकेट में ज़्यादा दखल से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संबंधों में दिक्कत आ सकती है. तीन जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस दीपक मिश्रा ने इस पर तल्ख लहज़े में कहा, "आखिर आप अब तक कहां थे? फैसला आए 6 महीने का वक़्त हो गया. पुनर्विचार याचिका भी ख़ारिज हो गयी. आपने पहले कुछ क्यों नहीं कहा?"


 


रोहतगी ने कहा, "मैं अपनी गलती मानता हूँ. लेकिन पहले ये फैसला सिर्फ बीसीसीआई के लिए था. अब इसे राज्य संघों तक फैला दिया गया है. इससे ये संकेत जा रहा है कि भारत में क्रिकेट प्रशासन स्वायत्त नहीं है. कोर्ट प्रशासकों की नियुक्ति 2 हफ्ते के लिए टाल दे. इस बीच कोई ऐसा हल निकाला जा सकता है जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीआई को दिक्कत न हो."


 


हालांकि, कोर्ट ने मामले की सुनवाई 2 हफ्ते टालने की मांग को नामंजूर कर दिया. कोर्ट ने कहा, "ये मामला जहां तक आ गया है, हमें अब उससे आगे बढ़ना है. आप लोग अपनी तरफ से नाम सुझाएं. बाकी पहलुओं पर बाद में विचार किया जाएगा."


 


आज बीसीसीआई ने एक बार फिर आईसीसी की फरवरी के पहले हफ्ते में होनी वाली बैठक का मसला उठाया. बीसीसीआई ने कहा कि वित्तीय मसले पर हो रही बैठक में किसी अनुभवी पदाधिकारी का जाना जरूरी है.


 


इस पर कोर्ट ने बीसीसीआई से उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए योग्य 3 पदाधिकारियों की लिस्ट सौंपने को कहा. कोर्ट ने कहा कि वो इनमें से एक नाम तय करेगा.


 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget