एक्सप्लोरर

खेल के बजाय स्टार खिलाड़ियों को तवज्जो देने से निराश हैं नेहरा

आशीष नेहरा ने भले ही 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हों लेकिन क्रिकेट से उनकी विदाई किसी स्टार की तरह हुई, फिर भी वह भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के रवैये में बदलाव चाहते हैं कि वे ‘‘केवल स्टार खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि खेल को तवज्जो दें.’’

नई दिल्ली: आशीष नेहरा ने भले ही 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हों लेकिन क्रिकेट से उनकी विदाई किसी स्टार की तरह हुई, फिर भी वह भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के रवैये में बदलाव चाहते हैं कि वे ‘‘केवल स्टार खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि खेल को तवज्जो दें.’’

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले नेहरा ने कहा, ‘‘मेरी​ निजी राय है कि हमारे देश में केवल स्टार खिलाड़ियों को पूछा जाता है. हम ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका जैसे नहीं है. हमारे देश में खेल से अधिक स्टार को प्यार किया जाता है. मैं चाहता हूं कि रणजी ट्रॉफी में भी दर्शक पहुंचे. ’’

नेहरा को चोटों के कारण कई बार अंदर बाहर होना पड़ा जबकि कुछ अवसरों पर उन्हें टीम में नहीं चुना गया जैसे कि विश्व कप 2011 के बाद उंगली की चोट के कारण वह बाहर हुए तो इस प्रारूप में फिर कभी वापसी नहीं कर पाये. यह वह दौर था जबकि नेहरा को लगभग भुला दिया गया था. भले ही इस दौरान वह आईपीएल में खेल रहे थे और इसके बाद उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में वापसी भी की.

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं तब क्रिकेट नहीं खेल रहा था. दुर्भाग्य से हम केवल उसी पर गौर करते हैं जो भारतीय टीम में होता है. अभी इशांत शर्मा भारतीय टीम में नहीं है लेकिन दिल्ली से खेल रहा है. इस टीम में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा भी नहीं है.’’

नेहरा को आंकड़े और तुलना करना भी पसंद नहीं है लेकिन कप्तानी के मामले में वह सौरव गांगुली को प्रेरणादायी कप्तान मानते हैं. इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मुझे तुलना पसंद नहीं है. मैं दादा (सौरव गांगुली) की अगुवाई में खेला. हर किसी के अपने मजबूत और कमजोर पक्ष होते हैं. मैं धोनी के नेतृत्व में खेला और अब विराट के, जिसे लंबी राह तय करनी है.’’

नेहरा ने कहा, ‘‘मैं वीरेंद्र सहवाग की अगुवाई में भी खेला जो सकारात्मक व्यक्ति है. गांगुली खिलाड़ियों को बहुत अच्छी तरह से प्रेरित करते थे. उन्होंने हम युवा खिलाड़ियों मैं, जहीर खान, युवराज​ सिंह और हरभजन सिंह से अच्छा प्रदर्शन करवाया. जब भी मैं शारीरिक तौर पर अच्छा महसूस करता था तो कप्तान कोई भी रहा हो मैं खेल का लुत्फ उठाता था.’’

नेहरा उन चंद खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने पिछली सदी में अपने करियर की शुरूआत की. इस दौरान क्रिकेट में आये बदलावों तो उन्होंने दार्शनिक अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट में लगातार बदलाव होते हैं. मुझे 2003 विश्व कप की याद है. मुझे लग रहा था कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं लेकिन रिकी पोंटिंग और मैथ्यू हेडन जैसे बल्लेबाज आपसे दो कदम आगे होते थे. इसी तरह से आज गेंदबाजों को लगता होगा कि वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन ​विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे बहुत आगे हैं.’’

नेहरा ने इसके साथ ही साफ किया कि अभी उन्होंने भविष्य की योजना नहीं बनायी है. दिल्ली के क्रिकेटर ने कहा, ‘‘मैंने अपनी जिंदगी भर क्रिकेट खेली है. मैं नहीं जानता कि आगे क्या होगा. मुझे इस पर विचार करना होगा. यह कोचिंग भी हो सकती है और कमेंट्री भी. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget