एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने बताया कैसे और तेज गेंद फेंक सकते हैं बुमराह, करना होगा ये छोटा सा एडजस्टमेंट

Neeraj Chopra on Jasprit Bumrah: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक तरीका बताया है, जिससे जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदों को और स्पीड दे सकते हैं.

Neeraj Chopra On Jasprit Bumrah Bowling: भारत को जेवलिन थ्रो में ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए एक सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि अगर बुमराह अपना रन-अप थोड़ा लंबा कर लेते हैं तो वह और तेज गेंद फेंक सकते हैं.

इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में नीरज चोपड़ा ने कहा, 'मैं जसप्रीत बुमराह को पसंद करता हूं. उनका बॉलिंग एक्शन सबसे अलग है. मुझे लगता है कि उन्हें अपनी गेंदों को और तेजी देने के लिए रन-अप को थोड़ा और लंबा करना चाहिए. बतौर जेवलिन थ्रोअर हम हमेशा यह चर्चा करते रहते हैं कि गेंदबाज कैसे अपना रन-अप बढ़ाकर और तेज गेंद फेंक सकता है. वैसे मुझे बुमराह के गेंद फेंकने का अंदाज बेहद पसंद है.'

'फ्लाइट में था, तभी तीन विकेट गिर गए थे'
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे. इस मुकाबले को याद करते हुए भी उन्होंने काफी बातचीत की. नीरज ने कहा, 'यह पहली बार था, जब मैंने कोई मैच पूरा देखा था. वैसे मैं जब फ्लाइट में था, तभी टीम इंडिया के तीन विकेट गिर गए थे. मैं जब स्टेडियम में पहुंचा, तब विराट भाई और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे.'

नीरज ने कहा, 'क्रिकेट में कुछ तकनीकी चीजें होती हैं जो मुझे समझ में नहीं आती. जैसे दिन में वहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था लेकिन रात में बैटिंग आसान लग रही थी. लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने अच्छी मेहनत की. कई बार हमारा दिन नहीं होता है. लेकिन सही कहूं तो पूरा टूर्नामेंट हम सब के लिए बेहद शानदार रहा था.'

'ऑस्ट्रेलिया मानसिक तौर पर मजबूत थी'
नीरज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की तारीफ करते हुए कहा, 'लगता है मैच की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम मानसिक तौर पर ज्यादा मजबूत थी. जब वे गेंदबाजी कर रहे थे, तो मैंने पाया कि वह मजबूत माइंडसेट के साथ मैदान में थे. आखिरी में तो उन्होंने पूरी तरह से ही मैच पर पकड़ मजबूत कर ली. वे अपने खेल को लेकर पूरी तरह से आत्मविश्वास में थे.'

यह भी पढ़ें...

AUS vs PAK: 'ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छे बल्लेबाज लेकिन हम भी कम नहीं', टेस्ट सीरीज के पहले सरफराज का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget