एक्सप्लोरर

राजनीति में जौहर दिखाने वाले सिद्धू ने क्रिकेट की पिच पर भी किया है कमाल

राज्यसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने सत्तारूढ़ बीजेपी को बढ़ा झटका दिया है लेकिन राजनीति की पिच पर ऐसे शॉट मारने वाले सिद्धू क्रिकेट की पिच के भी बादशाह रहे हैं.

 

 

 

राजनीति में जौहर दिखाने वाले सिद्धू ने क्रिकेट की पिच पर भी किया है कमाल

 

 

 


 


नई दिल्ली: राज्यसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने सत्तारूढ़ बीजेपी को बढ़ा झटका दिया है लेकिन राजनीति की पिच पर ऐसे शॉट मारने वाले सिद्धू क्रिकेट की पिच के भी बादशाह रहे हैं. जी हां पूर्व भारतीय ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 1983 से 1997 तक टीम इंडिया के लिए 51 टेस्ट और 136 वनडे मुकाबले खेलते हुए अपने खेल का जौहर दिखाया. 


सिद्धू ने टेस्ट क्रिकेट में 51 टेस्ट मैचों में 42 के औसत से 9 शतक और 15 अर्धशतकों के साथ 3202 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम वेस्टइंडीज़ के खिलाफ एकमात्र दोहरा शतक भी शुमार रहा जिस पारी में सिद्धू ने 11 घंटे बल्लेबाज़ी की. वहीं वनडे में उन्होंने 37 के औसत से 6 शतक और 33 अर्धशतकों के साथ 4413 रन बनाए. 


1987 में वर्ल्डकप टीम में चुने जाने का पूरा फायदा उठाते हुए सिद्धू ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और 5 में से 4 अर्धशतक भी जमाए. वनडे क्रिकेट में सिद्धू ने अपना पहला शतक साल 1989 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ आया. सिद्धू ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन साल 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया जिसे सिद्धू ने अपने करियर के अंत में अपनी सबसे बेहतरीन वनडे पारी भी करार दिया.


वनडे में अपने दौरे में सिद्धू का जलवा ऐसा था कि वनडे क्रिकेट में 5 से ज्यादा शतक लगाने वाले वो भारत के पहले बल्लेबाज़ रहे. 1997-98 में एक और खास उपलब्धि सिद्धू के नाम रही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों पर जमकर प्रहार करते हुए 5 में से 4 पारियों में अर्धशतक लगाए. इसमें शेन वॉर्न की गेंदों पर वो जमकर बरसे. 


अपने टेस्ट करियर में सिद्धू ने 3 बार(1993, 1994 और 1997) एक कैलेंडर इयर में 500 से ज्यादा रन भी बनाए.


पाकिस्तान के खिलाफ साल 1998 में आखिरी वनडे और 1999 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेल सिद्धू ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. सिद्धू ने अपने 16 सालों के करियर में 2 विश्वकप(1987,1996) भी खेले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget