एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: नाथन ल्योन ने केविन पीटरसन के बेतुके बयान का दिया जवाब, कहा- मैंने अपने एक साथी को गंवाया...

Ashes 2023: लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल होने के बावजूद खेल के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन ल्योन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे. इसी पर पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन ने निशाना साधा.

Nathan Lyon On Kevin Pietersen Statement: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन ल्योन चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे. मिचेल स्टार्क के साथ नाथन ल्योन ने आखिरी विकेट के लिए 31 गेंदों में 15 रनों की साझेदारी की. पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन ने ल्योन के बैटिंग करने आने के लिए उनकी आलोचना की. इसको लेकर नाथन ल्योन ने चौथे दिन के खेल के बाद उनके बयान पर शानदार तरीके से जवाब भी दिया.

केविन पीटरसन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री के दौरान नाथन ल्योन की बल्लेबाजी करने के फैसले को लेकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बल्लेबाजी के लिए इसलिए भेजा ताकि उन्हें सिर पर चोट लगने से कंकशन सब्स्टीट्यूट लिया जा सके. ऐसे में टॉड मर्फी को उनके विकल्प के तौर पर जगह मिल जाती.

नाथन ल्योन ने केविन पीटरसन के इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि मैंने ऐसे बयान सुने हैं कि मैं वहां केवल सिर पर चोट लगने के लिए गया था, लेकिन मैं सच में इस चीज के खिलाफ हूं. सिर पर चोट लगने की वजह से मैंने अपने एक साथी को खो दिया. इसलिए मुझे लगता है कि ऐसे बयान बिल्कुल बेतुके हैं.

ल्योन का अब इस सीरीज में खेलना हुआ मुश्किल

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान नाथन ल्योन फील्डिंग के समय अपने काल्फ में चोट लगने की वजह से आगे तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे. इसके बाद तीसरे दिन जब टीम स्टेडियम पहुंची तो ल्योन बैसाखी के सहारे स्टेडियम के अंदर जाते हुए दिखाई दिए. ऐसे में अब उनके इस टेस्ट सीरीज में आगे खेलने का फैसला लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद लिया जाएगा. दोनों टीमों के बीच में तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें...

Kohli Anushka Photo: अनुष्का के साथ लंच डेट पर गए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर शेयर की दिलचस्प तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget