एक्सप्लोरर

Ben Stokes ODI Retirement: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बेन स्टोक्स के संन्यास के लिए ICC को माना जिम्मेदार, कही ये बड़ी बात

Ben Stokes: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स वनडे इंटरनेशनल से संन्यास का एलान कर चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज होने वाला मुकाबला उनका आखिरी वनडे मैच होगा.

Nasser Hussain on Ben Stokes: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए ICC को जिम्मेदार माना है. उन्होंने कहा है कि आजकल इतना ज्यादा क्रिकेट खेला जा रहा है कि खिलाड़ियों को किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में कई क्रिकेटर्स बेन स्टोक्स की तर्ज पर संन्यास का एलान कर सकते हैं.

नासिर ने 'स्काई स्पोर्ट्स' के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'यह एक बहुत ही निराश कर देने वाली खबर है. यह बताता है कि इस वक्त क्रिकेट शेड्यूल कितना टाइट है. अगर ICC इसी तरह अपने टूर्नामेंट कराती रही और हर क्रिकेट बोर्ड भी जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा क्रिकेट खिलाने लगे तो खिलाड़ी इसी तरह संन्यास लेते रहेंगे.'

नासिर ने कहा, 'स्टोक्स अभी 31 साल के हैं और वह क्रिकेट के एक फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. यह सही नहीं है. क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल पर ध्यान देने की जरूरत है. फिलहाल यह शेड्यूल एक मजाक की तरह लगता है. इसी तरह चलता रहा तो वनडे क्रिकेट पर आफत आने वाली है क्योंकि हर कोई टेस्ट मैच और टी20 को पसंद करता है. ऐसे में खिलाड़ी वनडे क्रिकेट से तौबा कर सकते हैं'

बता दें कि स्टोक्स ने सोमवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था. उन्होंने आधिकारिक बयान में कहा था कि अब उनके लिए तीनों फॉर्मेट में बने रहना संभव नहीं है. उनका शरीर अब उन्हें इतने व्यस्त शेड्यूल में खेलने की इजाजत नहीं देता. स्टोक्स आज (19 जुलाई) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में अपने करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे.

यह भी पढ़ें..

IND vs ENG: पांड्या-पंत की साझेदारी के कायल हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, बोले- 'कैफ और युवी की याद दिला दी'

IND vs ENG 3rd ODI: दिनेश कार्तिक ने हार्दिक पांड्या को बताया वर्ल्ड नंबर-1 ऑलराउंडर, पंत की तारीफ में भी लिखे शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget