एक्सप्लोरर

तीन मैच, तीन शतक....और 10 विकेट ,इंग्लैंड में मुशीर खान ने मचाया कोहराम

इंग्लैंड दौरे पर मुंबई के युवा ऑलराउंडर मुशीर खान ने बल्ले और गेंद से तहलका मचा दिया है. उन्होंने लगातार तीन मैचों में शतक ठोकने के साथ ही एक मुकाबले में 10 विकेट भी चटकाए हैं.

भारत को एक और ऑलराउंडर स्टार मिलने की आहट सुनाई दे रही है और उनका नाम है, मुशीर खान. टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई और मुंबई के उभरते क्रिकेटर मुशीर इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां वो रन और विकेट दोनों से तबाही मचाए हुए हैं.

इमर्जिंग मुंबई टीम के साथ इंग्लैंड में खेल रहे मुशीर ने लगातार तीन मैचों में तीन शतक जड़कर क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है. सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल करते हुए एक ही मैच में 10 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.

तीसरे मैच में जड़ा तीसरा शतक

इंग्लैंड दौरे का तीसरा मुकाबला लॉफबोरो यूसीसीई के खिलाफ था, जहां मुशीर खान ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ 116 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्का जड़कर 102 रन बनाए. उनका स्ट्राइक 87.93 का रेट रहा.उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर इंग्लिश गेंदबाजों को सांस लेने तक नहीं दिया.

दूसरे मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन

3 जुलाई को खेले गए दूसरे मुकाबले में मुशीर ने जो प्रदर्शन किया, वो किसी क्रिकेट फिल्म का सीन लगता है. दूसरी पारी में उन्होंने 127 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल था, लेकिन असली सनसनी उन्होंने गेंदबाजी से फैलाई,

पहली पारी में 38 रन देकर 6 विकेट,

दूसरी पारी में 56 रन देकर 4 विकेट.

हालांकि इस मुकाबले का परिणाम नहीं आया और यह मैच ड्रॉ रहा, लेकिन मुशीर का प्रदर्शन पूरे मैच पर छाया रहा.

पहले मैच में भी लगाया था शतक

30 जून को नॉटिंघमशर सेकंड इलेवन के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी मुशीर ने शानदार शतक जड़ा था. उन्होंने 127 गेंदों में 123 रन बनाए थे. जिसमें 14 चौके शामिल थे. इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 448 रन बोर्ड पर लगा दिए थे, फिर नॉटिंघमशर को पहली पारी में 201 पर ही खत्म कर दिया था.फॉलोऑन के बाद इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में 250 पर 7 विकेट गंवा दिए थे और मुकाबला ड्रॉ हो गया था.

गर्दन की चोट के बाद वापसी

पिछले साल एक गंभीर कार एक्सीडेंट में मुशीर की गर्दन में चोट लग गई थी, जिससे उनकी क्रिकेटिंग रफ्तार रुक गई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लंबा रिहैब, मेहनत और जुनून के साथ अब उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में ऐसी वापसी की है कि हर कोई हैरान है. मुशीर खान सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, एक सम्पूर्ण ऑलराउंड पैकेज बनते दिख रहे हैं, जो टीम इंडिया को भविष्य में खूब काम आ सकता है. तीन मैचों में तीन शतक, एक मैच में 10 विकेट, और वो भी इंग्लैंड की पिचों पर, ये आंकड़े साधारण नहीं, बल्कि एक बड़े खिलाड़ी के आगमन की घोषणा हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget