एक्सप्लोरर

MIvKKR: ईशान किशन की आतिशी पारी ने मुंबई की उम्मीदों को रखा ज़िंदा

ईशान किशन की आतिशी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराकर आईपीएल सीज़न 11 में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है.

नई दिल्ली/कोलकाता: ईशान किशन की आतिशी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराकर आईपीएल सीज़न 11 में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है.

युवा बल्लेबाज ईशान किशन (62) के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों की मदद से मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया.

ईशान की बेहतरीन पारी के कारण मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. मुंबई के गेंदबाजों ने इस विशाल लक्ष्य का बखूबी बचाव करते हुए कोलकाता को उसके घर में 18.1 ओवरों में 108 रनों पर ही ढेर कर अहम जीत हासिल की.

इस जीत के बाद मुंबई अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है. मैन ऑफ द मैच ईशान ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. यह मुंबई के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है. ईशान ने 21 गेंदों की पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए.

वहीं गेंदबाजों ने हार्दिक-क्रूणाल पांड्या बंधुओ ने दो-दो विकेट आपस में बांटे. इन दोनों के अलावा मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे और बेन कटिंग ने एक-एक विकेट लिया.

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने पारी की शुरुआत के लिए सुनील नरेन और क्रिस लिन (21) की बेहद आक्रामक जोड़ी को भेजा. सुनील एक चौका मार दूसरी गेंद पर मैक्लेघन का शिकार हो गए.

रोबिन उथप्पा (14) ने लिन के साथ स्कोर को 32 तक पहुंचाया और यहीं लिन रन आउट हो गए. कोलकाता दबाव में आ चुकी थी और मुंबई ने इसका भरपूर फायदा उठाया. यहां से मेजबान टीम लगातार विकेट खोती रही. नितीश राणा ने 21 रनों की पारी खेल कुछ संघर्ष जरूर किया लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन देने वाला कोई नहीं था.

अंत में टॉम कुरैन ने 18 और पीयूष चावला ने 11 रन बनाए लेकिन इनका यह योगदान कोलकाता को 100 के कुल स्कोर से पहले ऑल आउट होने से बचाने और हार के अंतर को कम करने के लिए ही काफी रहा.

इससे पहले, पहली पारी खेलने उतरी मुंबई को उम्मीद के मुताबिक अच्छी शुरुआत मिली. बल्ले से इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार ने संयम के साथ 32 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेली. दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुइस ने 13 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 46 रन जोड़े. लुइस को लेग स्पिनर चावला ने आउट किया.

चावला ने ही 62 के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया. इसके बाद ईशान और कप्तान रोहित शर्मा ने जिम्मेदारी ली. ईशान बेहद आक्रामक दिख रहे थे और कोलकाता के हर गेंदबाज पर उन्होंने बड़े और शानदार शॉट लगाए. इसी प्रयास में वह नरेन की गेंद को रोबिन उथप्पा के हाथों में खेल बैठे. कप्तान के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में सिर्फ 18 रन ही रोहित के थे. आउट होने से पहले वह मुंबई के बड़े स्कोर की नींव रख गए थे.

ईशान के जाने के बाद रोहित ने गियर बदला. वहीं हार्दिक पांड्या ने भी दो शानदार छक्के लगाए. पांड्या ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए. वह 177 के कुल स्कोर पर कुरैन की गेंद पर आउट हुए. एक रन बाद रोहित को प्रसिद्ध ने उथप्पा की मदद से पवेलियन भेजा.

अंत में कटिंग ने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाते हुए मुंबई को 200 के पार पहुंचाया. आखिरी ओवर चावला ने फेंका था जिसमें 22 रन आए.

कोलकाता के लिए चावला ने तीन विकेट लिए. प्रसिद्ध, कुरैन और नरेन के हिस्से एक-एक विकेट आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget