एक्सप्लोरर

जब एमएस धोनी को लगेगा वो खुद ले लेंगे संन्यास: माइकल हसी


जब एमएस धोनी को लगेगा वो खुद ले लेंगे संन्यास: माइकल हसी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज और मिस्टर क्रिकेट के नाम से मशहूर माइकल हसी इन दिनों भारत में तमिल नाडू प्रीमियर लीग में कॉमेंट्री करते नज़र आ रहे हैं. हसी का आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से खास नाता रहा है और उन्होंने इस टीम को बनाने में अपना अहम योगदान भी दिया है. 


जितने करीब हसी, सीएसके के हैं, उतने ही करीब से उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी जाना है. टीएनपीएल में कॉंमेंट्री करते हुए हसी ने धोनी के 2019 विश्वकप खेलने के सवाल पर कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शर्तों पर ही संन्यास का फैसला लेने देना चाहिए. अगर उन्हें लगता है कि वह अगला विश्व कप खेल सकते हैं, तो उनपर किसे शक है? 


धोनी के साथ चेन्नई की टीम के स्टार रहे हसी ने कहा, धोनी एक ईमानदार खिलाड़ी हैं और अगर वो खुद ये महसूस करेंगे कि वो विश्वकप में अपनी टीम के लिए योगदान नहीं दे सकते तो फिर वो खुद ही अलविदा कह देंगे.' हालांकि हसी ने टीम इंडिया के 36 वर्षीय पूर्व कप्तान को सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक बताया. 


धोनी के अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए हसी ने कहा, 'मैंने हमेशा विराट की कप्तानी की लुत्फ उठाया है. मुझे विराट और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में समानताएं दिखती हैं. विराट, रिकॉ पॉन्टिंग की शैली में ही कप्तानी करते हैं. कोहली भी पोटिंग की तरह ही हमेशा सफलता के भूखे नजर आते हैं.'


इससे अलग हसी ने कहा कि 'विराट की कप्तानी में ये खास बात है कि वो धोनी को कॉपी या उनकी नकल करने की कोशिश नहीं करते, विराट के पास अपनी एक शैली है जिसके अनुरूप वो टीम को संभालते हैं.' 


माइक हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट 6 हज़ार से अधिक, जबकि वनडे में उन्होंने 5 हज़ार से अधिक रन बनाए हैं. हसी चेन्नई की 2010 और 2011 की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
Embed widget