एक्सप्लोरर

धोनी नहीं हैं टीम इंडिया के भविष्य की प्लानिंग का हिस्सा, जानें क्या है संन्यास पर उनकी राय

वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए हुए टीम के ऐलान के साथ ही ये बात भी सामने आई है कि एमएस धोनी अब भारतीय टीम के भविष्य की प्लानिंग का हिस्सा नहीं है, लेकिन अभी वो संन्यास लेना नहीं चाहते.

3 अगस्त से वेस्टइंडीज़ में शुरु होने वाले दौरे के लिए बीते दिन एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही मिल रही जानकारी के मुताबिक एमएस धोनी को टीम इंडिया के भविष्य की प्लानिंग से भी बाहर बताया जा रहा है. जबकि वो खुद अभी संन्यास लेना नहीं चाहते हैं.

धोनी ने हाल ही दो महीने तक टीम से अलग रहने का फैसला किया था. इस फैसले के बाद बीते दिन चयनसमिति ने टीम का ऐलान किया और रिषभ पंत को तीनों फॉर्मेट में बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल कर लिया. चयनकर्ताओं ने साफ साफ ये भी कह दिया कि अब तीनों फॉर्मेट में रिषभ पंत को तैयार करने का काम किया जाएगा. जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि अब धोनी पूरी तरह से टीम से बाहर हो गए हैं और अब उनका भारतीय टीम के लिए भविष्य नहीं बचा है.

लेकिन आज सुबह बड़े अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक एमएस धोनी अभी संन्यास का ऐलान नहीं करने जा रहे हैं. लेकिन चयनसमिति ने धोनी को ये साफ-साफ बोल दिया है कि वो आगे के लिए टीम में उनकी प्लानिंग का हिस्सा नहीं है.

भारतीय क्रिकेट के चाहने वालों और एमएस धोनी के फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर है कि टीम इंडिया को दो-दो विश्वकप जिताने वाला कप्तान. हर पल देश के लिए जी-जान लगा देने वाला कप्तान आज टीम इंडिया की प्लानिंग का हिस्सा नहीं है.

भारतीय क्रिकेट के एक विश्वसनीय सूत्र ने टीओआई को बताया कि ''धोनी ने प्रसाद को कहा है कि अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने जा रहे. लेकिन उन्हें ये सलेक्टर्स ने ये सपष्ट कर दिया है कि वो आगे टीम की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. सलेक्टर्स ने उन्हें ये भी कहा है कि अब हम आगे युवा खिलाड़ियों के साथ बढ़ना चाहते हैं. खुद धोनी ने भी चयनकर्ताओं को कहा है कि वो अपने प्लान के हिसाब से ही आगे बढ़ें. इस वजह से ही प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा विकेटकीपर को लेकर बातें कहीं. अब ये पूरी तरह से धोनी पर है कि वो आज, कल या कभी भी संन्यास का ऐलान करें.''

लेकिन अब खुद भारतीय क्रिकेट के अंदर से निकलकर आ रही जानकारी के मुताबिक ये साफ हो गया है कि अब धोनी का टीम में चयन बेहद मुश्किल हो गया है. लेकिन अब ये पूरी तरह से धोनी पर है कि वो टीम में वापसी करना चाहते हैं या फिर वो इसी घड़ी में भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हैं.

आपको बता दें कि एमएसके प्रसाद ने टीम के भविष्य पर क्या कहा:

एमएसके प्रसाद ने रविवार को स्पष्ट किया कि आने वाले समय में युवा ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर सभी प्रारूपों में भारत के पहले विकल्प के रूप में ‘तैयार’ किया जायेगा.

पूर्व कप्तान धोनी की भविष्य की योजनाओं का खुलासा किये बिना प्रसाद ने कहा कि उनके जैसा महान खिलाड़ी जानता है कि कब संन्यास लिया जाये लेकिन भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा चयनकर्ताओं द्वारा ही निर्धारित की जायेगी.

प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘संन्यास लेना पूरी तरह से निजी फैसला है. धोनी जैसा महान क्रिकेटर जानता है कि कब संन्यास लिया जाये. भविष्य में क्या किया जायेगा, यह चयन समिति के हाथों में है. मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर ज्यादा कुछ चर्चा करने की जरूरत है. पहली बात, वह उपलब्ध नहीं है. दूसरी, हमने पहले ही युवाओं को तैयार करना शुरू कर दिया था. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
LIVE: पहले सेशन में भारत ने बनाए 101, जायसवाल के रूप में गंवाया 1 विकेट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget