एक्सप्लोरर

एमएस धोनी मेरे..., वर्ल्ड कप से पहले पाक कप्तान के बयान ने मचाई खलबली; कह दी बहुत बड़ी बात

Pakistan Captain Statement On MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान रहते हुए भारत को कई बड़े टूर्नामेंट जिताए हैं. वहीं धोनी की कप्तानी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तान को भी फैन बना दिया है.

Pakistan Captain On Former Captain MS Dhoni: महेंद्र सिहं धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में 50 ओवर वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती. धोनी ने कप्तानी ने भारत के ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के खिलाड़ियों को इंप्रेस किया. वहीं वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 से पहले पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है और उन्हें अपनी इंस्पिरेशन बताया है.

पाकिस्तानी कप्तान ने की धोनी की तारीफ

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है. इसके लिए पाकिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार टीम की कमान फातिमा सना के हाथों में है. वर्ल्ड कप से पहले फातिमा ने पीटीआई भाषा से बात करते हुए कहा कि 'वर्ल्ड कप के जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करने में थोड़ी घबराहट तो होती है, लेकिन कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी मेरे प्रेरणास्त्रोत हैं'.

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने आगे कहा कि 'मैंने एमएस धोनी के भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान के तौर पर कई मैच देखे हैं. उनके मैदान पर लिए गए फैसले, शांति और अपने खिलाड़ियों को बैक करने का तरीका, ये सभी बातें बहुत कुछ सिखाती हैं'. फातिमा ने आगे कहा कि 'जब मुझे पाकिस्तान टीम की कप्तानी मिली, तब मैंने सोचा कि मुझे धोनी की तरह बनना है. मैं उनके इंटरव्यू भी देखती हूं और उनसे बहुत कुछ सीखने की कोशिश करती हूं'.

फातिमा की एंट्री और धोनी का संन्यास

पाकिस्तान की महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने 6 मई, 2019 को वनडे में अपना डेब्यू मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इसके कुछ समय बाद ही 15 अगस्त, 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. हालांकि धोनी अभी आईपीएल में खेल रहे हैं. वहीं आईपीएल के 18वें सीजन में सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के पास थी, लेकिन इस खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद एमएस धोनी फिर एक बार कप्तान बने.

यह भी पढ़ें

कम उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पांच बड़े खिलाड़ी कौन, लिस्ट में एक नाम तो चौंका देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget