एक्सप्लोरर

कम उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पांच बड़े खिलाड़ी कौन, लिस्ट में एक नाम तो चौंका देगा

क्रिकेट में कुछ दिग्गज ऐसे भी रहे जिन्हें चोट, बीमारी या निजी कारणों से बहुत जल्दी क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा. जानिए पांच ऐसे सितारों के बारे में, जिन्होंने कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया

क्रिकेट को दुनिया का सबसे रोमांचक खेल माना जाता है. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने लंबे समय तक इस खेल से फैन्स को यादगार पल दिए, लेकिन कुछ ऐसे क्रिकेटर भी रहे, जिनके पास बड़ा स्टार बनने की पूरी क्षमता थी, फिर भी हालात ने उन्हें कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने पर मजबूर कर दिया. कभी चोट, कभी निजी कारण, तो कभी मानसिक दबाव, इन वजहों ने उनके करियर को अधूरा छोड़ दिया. आइए जानते हैं Khel Now की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में.

क्रेग कीस्वेटर - इंग्लैंड

इंग्लैंड ने 2010 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस खिताब को जीतने में विकेटकीपर-बल्लेबाज क्रेग कीस्वेटर का अहम योगदान था. उन्होंने टूर्नामेंट में 222 रन बनाए और उन्हें इंग्लैंड का अगला बड़ा व्हाइट-बॉल स्टार माना जाने लगा, लेकिन 27 साल की उम्र में उन्हें एक काउंटी मैच के दौरान आंख पर गंभीर चोट लग गई थी. इस चोट के बाद उनकी दृष्टि कमजोर हो गई और उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा.

निकोलस पूरन - वेस्टइंडीज

निकोलस पूरन टी20 क्रिकेट के बड़े सितारे हैं और दुनियाभर की लीग में उनकी काफी मांग है. उन्होंने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर सबको चौंका दिया. पूरन वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 2000 से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 61 वनडे में 1983 और 106 टी20 मैचों में 2275 रन बनाए है. हालांकि उन्होंने ये फैसला फ्रेंचाईज क्रिकेट पर फोकस करने के लिए लिया था.

जेम्स टेलर - इंग्लैंड

इंग्लैंड के जेम्स टेलर को सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 42 से ज्यादा की औसत से रन बनाए और अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन 26 साल की उम्र में उन्हें दिल की गंभीर बीमारी (Arrhythmogenic Right Ventricular Cardiomyopathy) का पता चला. यह बीमारी जानलेवा हो सकती थी, इसलिए उन्हें तुरंत क्रिकेट छोड़ना पड़ा.

रवि शास्त्री - भारत

भारत के ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने 1980–90 के दशक में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 80 टेस्ट और 150 वनडे में कुल 6900 से ज्यादा रन बनाए और 280 विकेट लिए, लेकिन सिर्फ 30 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया. हालांकि, इसके बाद वे कमेंट्री और क्रिकेट कोचिंग में उतरे और 2017 से 2021 तक भारतीय टीम के हेड कोच रहे.

सकलैन मुश्ताक - पाकिस्तान 

पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक को ‘दूसरा’ गेंद का मास्टर कहा जाता है. उन्होंने 49 टेस्ट में 208 और 169 वनडे में 288 विकेट झटके. वे सबसे तेज 250 ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं, लेकिन घुटने की चोट और आंखों की समस्या ने उन्हें 27 साल की उम्र में संन्यास लेने पर मजबूर कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget