एक्सप्लोरर

MS Dhoni: धोनी ने लगाया 100 मीटर लंबा सिक्स, CSK में अपने ही शिष्य को नहीं बख्शा; गेंद तारामंडल में पहुंची

MS Dhoni 100m Six: एमएस धोनी के IPL से जुड़े कई अनोखे और मजेदार किस्से हैं. यहां जानिए जब उन्होंने अपनी ही टीम के गेंदबाज को बहुत लंबा छक्का लगा दिया था.

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का सोचने और अपने साथी क्रिकेटरों को सिखाने का तरीका काफी अलग है. अब कुछ समय पहले ही भारत के लिए डेब्यू करने वाले तुषार देशपांडे ने धोनी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा उजागर किया है. दरअसल 2023 आईपीएल सीजन से पूर्व एक ट्रेनिंग कैम्प के दौरान धोनी ने देशपांडे की गेंद पर 100 मीटर लंबा छक्का लगा दिया था. इस बात पर 'थाला' ने खूब गुस्सा निकाला था.

याद दिला दें कि तुषार देशपांडे ने साल 2022 में CSK को जॉइन किया था, लेकिन पूरा सीजन उन्होंने पहली बार 2023 में खेला. 2023 IPL सीजन में देशपांडे की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में उनका गेंदबाजी फिगर 3.2 ओवर में 51 रन चला गया था और वो केवल एक विकेट ले पाए थे. मगर इस खराब प्रदर्शन के बावजूद CSK के तत्कालीन कप्तान धोनी ने उनका साथ दिया था.

एमएस धोनी ने दिया साथ

गुजरात के खिलाफ मैच में हुई जमकर कुटाई के बाद तुषार देशपांडे ने बताया कि धोनी उनके पास आए और कहा, 'तुमने कोई गलती नहीं की है, तुम्हारी सभी गेंद अच्छी थीं. बात इतनी है कि आज तुम्हारा दिन नहीं था. अगले मैच में ऐसी ही गेंदबाज करना."

उसके बाद नेट्स में देशपांडे की गेंदबाजी पर धोनी ने बैटिंग की. उस सेशन को याद करते हुए युवा गेंदबाज तुषार ने बताया, "मैं अच्छी यॉर्कर गेंद फेंक रहा था, लेकिन अचानक मैंने बाउंसर गेंद फेंकी जिस पर धोनी ने 100 मीटर लंबा छक्का लगा दिया था. उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्यों डाला बाउंसर?' मुझे लगा कि वो यॉर्कर की उम्मीद कर रहे होंगे. इस जवाब पर उन्होंने मुझसे कहा कि अपने दिमाग में ही क्रिकेट मत खेलो. यॉर्कर डालो, कोई तुम्हारी गेंद को हिट नहीं कर पाएगा. इसके अलावा उन्होंने मुझसे फिटनेस पर भी काम करने के लिए कहा."

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: इन खिलाड़ियों ने दिलीप ट्रॉफी में मचाया धमाल, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं मिली जगह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget