एक्सप्लोरर

Year Ender: इस साल इन क्रिकेटरों ने मचाया धमाल, लगा डाली शतकों की झड़ी; जानें कौन रहा नंबर-1

Year Ender 2024: साल 2024 में जानिए वनडे, टी20 और टेस्ट, तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं?

Most International Centuries in 2024: साल 2024 पर नजर डालें तो इस साल टी20 वर्ल्ड कप हुआ, जिसमें भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस साल वनडे क्रिकेट का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं हुआ, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) की रेस साल की शुरुआत से ही दिलचस्प बनी रही है. प्रत्येक साल कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो सबसे ज्यादा रन बनाते हैं, या विकेट लेते हैं. यहां आप जान सकते हैं कि 2024 में कौन सा खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में शतकों की फेहरिस्त में टॉप पर रहा?

1. जो रूट (इंग्लैंड) - 6 शतक

इंग्लैंड के जो रूट इस साल केवल टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने ना केवल रनों की बारिश की बल्कि एक के बाद एक शतकीय पारी खेलते चले गए. 2024 में जो रूट ने कुल 17 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 1556 रन बनाने के दौरान 6 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं. रूट इस साल सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

2. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) - 5 शतक

जो रूट के हमवतन खिलाड़ी हैरी ब्रूक, जिन्हें क्रिकेट जगत में इंग्लैंड के अगले बड़े 'सुपरस्टार' की संज्ञा दी जा रही है. हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक 12 टेस्ट मैचों में 1,100 रन बनाने के साथ 4 शतकीय पारी खेली हैं. इस साल उनकी एक सेंचुरी वनडे मैच में भी आई. वो 2024 में सबसे अधिक शतक लगाने की सूची में 5 सेंचुरी के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

3. कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका) - 5 शतक

कामिंदु मेंडिस का टेस्ट औसत 74 का है और वो महज 17 पारियों में 1100 से अधिक रन बना चुके हैं. साल 2024 में उनकी सभी सेंचुरी टेस्ट मैचों में आई हैं. इस साल मेंडिस ने कुल 32 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 5 शतक और पांच ही फिफ्टी लगाई हैं. 2024 में उनका कुल औसत 50 से अधिक रहा है.

4. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 4 शतक

केन विलियमसन भी विशेष रूप से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गजों की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं. इस साल उनके सभी 4 शतक टेस्ट मैचों में आए हैं, जिससे उनके टेस्ट कार्यर में शतकों की संख्या 33 हो गई है. विलियमसन उन 6 बल्लेबाजों में से एक भी हैं, जिन्होंने साल 2024 में एक हजार से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं.

5. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) - 4 शतक

ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2024 में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज ट्रेविस हेड हैं. उन्होंने इस साल अब तक कुल 4 शतक लगाए हैं, जिनमें से 2 मौजूदा भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान आए हैं. हेड ने 2024 में कुल 29 मैच खेले हैं, जिनमें अब तक उन्होंने 1398 रन बनाए हैं. चार शतकों के साथ उनके बल्ले से 5 फिफ्टी भी निकली हैं.

यह भी पढ़ें:

INDW vs WIW: भारत ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, तीसरा वनडे 5 विकेट से जीती टीम इंडिया

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget