एक्सप्लोरर

SAvAUS: मोर्ने मोर्कल के कमाल से बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया

डीन एल्गर के शानदार शतक के बाद मोर्ने मोर्कल की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूलैंड्स में खेले जा रहे पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है.

नई दिल्ली/केपटाउन: डीन एल्गर के शानदार शतक के बाद मोर्ने मोर्कल की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूलैंड्स में खेले जा रहे पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है. एल्गर के दम पर मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए और फिर अपने गेंदबाजों के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया के नौ विकेट 245 रनों पर ही गिरा दिए.

खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया. स्टम्प्स तक टिम पेन 33 और जोश हेजलवुड एक रन बनाकर खेल रहे हैं.

दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 266 रनों से करने वाली मेजबान टीम अपने खाते में 45 रन जोड़ने में सफल रही. एल्गर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 284 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और एक छक्का लगाया.

कागिसो रबाडा (22) के रुप में मेजबान टीम ने अपना नौवां विकेट 307 के कुल स्कोर खोया. मोर्केल को आउट कर नाथन लियोन ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को समेट दिया.

आस्ट्रेलिया के तरफ से पैट कमिंस ने चार विकेट लिए. लियोन और हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले. 

लेकिन दक्षिण अफ्रीका के लिए दिन के स्टार रहे मोर्ने मोर्कल. जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे करने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में फंसा दिया. मोर्कल ने बीते दिन उस्मान ख्वाज़ा, कप्तान स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श और नेथन लायन को आउट कर मेहमान टीम की कमर ही तोड़ दी.

शॉन मार्श के विकेट लेने के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज हैं. उनसे पहले एलन डोनाल्ड, शॉन पोलक, मखाया नतिनि और डेल स्टेन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.

अपनी पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया को वार्नर ने तेज शुरुआत दी और महज 14 गेंदों में पांच चौके एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए. वह हालांकि ज्यादा देर टिक नहीं सके और 43 के कुल स्कोर रबाडा का शिकार बने.

उस्मान ख्वाजा (5) और कप्तान स्टीव स्मिथ (5) भी जल्दी पवेलियन लौट लिए. हालांकि कैमरून बैनक्रॉफ्ट (77) एक छोर संभाले हुए थे. शॉन मार्श (26) ने उनका कुछ देर साथ दिया लेकिन मोर्केल ने शॉन को पवेलियन भेज दिया.

यहां से मेहमान टीम लगातार विकेट खोने लगी. उसने 175 के कुल स्कोर पर अपने आठ विकेट खो दिए थे. इस समय पेन और लियोन (47) ने नौवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. मोर्केल ने लियोन को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और उन्हें एल्गर के हाथों कैच कराया.

मोर्केल ने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज हैं. उनसे पहले एलन डोनाल्ड, शॉन पोलक, मखाया नतिनि और डेल स्टेन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget