एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: मोहम्मद सिराज ने डेब्यू मैच में ही किया कमाल, 5 विकेट लेकर हासिल किया यह मुकाम

IND Vs AUS: मोहम्मद सिराज ने अपने डेब्यू मैच में ही पांच विकेट हासिल किए. अपने इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही सिराज पिछले सात सालों में डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

IND Vs AUS Boxing Day Test: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया के लिए मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज बेहद ही खास मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे. सिराज ने अपने पहले ही टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए. इसी के साथ वह 7 साल में पहली बार 5 विकेट हासिल करने वाले भारतीय डेब्यूटेंट बन गए हैं.

इस मैच में शुभमन गिल के साथ डेब्यू करने वाले सिराज ने दोनों पारियों में कुल 36.3 ओवर बॉलिंग करते हुए पांच विकेट हासिल किए. इसमें दोनों पारियों में कैमरून ग्रीन का भी विकेट शामिल है. इसके अलावा सिराज ने पहली पारी में मार्नस लाबुशैन का भी विकेट लिया था. दूसरी पारी में सिराज ने ग्रीन के अलावा ट्रेविड हेड नेथन लॉयन का विकेट लिया.

सिराज से पहले नवम्बर 2013 में मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लिए थे. शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए थे. मजेदार बात यह है कि सिराज तो इस मैच में मोहम्मद शमी के चोटिल होने कारण ही मौका मिला. इससे पहले, रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 में डेब्यू करते हुए दिल्ली में वेस्टएइंडीज के खिलाफ नौ विकेट लिए थे.

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज पिछले 40 साल में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं. 1969 के बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई भी भारतीय गेंदबाज अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट हासिल नहीं कर पाया था.

बता दें कि टीम इंडिया ने सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को इस मैच में अर्धशतक लगाने का मौका नहीं दिया. ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को इस मैच में जीत के लिए 70 रन का लक्ष्य दिया था जिसे भारतीय बल्लेबाज आसानी से हासिल करने में कामयाब रहे.

IND Vs AUS: टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, सीरीज में 1-1 से बराबरी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget