एक्सप्लोरर

IND vs WI 1st ODI: सिराज के वापस लौटने के बाद ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी का डेब्यू तय

India vs West Indies: मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. वह भारत वापस लौट आए हैं. ऐसे में जानिए अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

Team India Playing 11 1st ODI Against West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें आज बारबाडोस के केंसिंगटन ओवल में भिड़ेंगी. इससे पहले भारतीय खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई. दरअसल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. वह भारत वापस लौट आए हैं. ऐसे में अब जानिए पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

बता दें कि मोहम्मद सिराज को वर्कलोड के चलते वनडे सीरीज में आराम दे दिया गया है. वह वापस भारत लौट आए हैं. वनडे सीरीज में सिराज ही भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज थे, लेकिन आगामी एशिया कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें रेस्ट देने का फैसला लिया गया है. 

मुकेश कुमार को मिल सकता है डेब्यू का मौका 

अब जब सिराज वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे तो ऐसे में मुकेश कुमार, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और उमरान मलिक के रूप में भारत के पास चार तेज गेंदबाज बचते हैं. इनमें से ही तीन गेंदबाजों को आज प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी. 

सिराज की गैर-मौजूदगी में मुकेश कुमार को डेब्यू का मौका मिल सकता है. इससे पहले मुकेश को दूसरे टेस्ट में भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी. आईपीएल 2023 में मुकेश ने साबित किया था कि वह वाइट गेंद से शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं. 

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और उमरान मलिक.

सिराज के वापस आने के बाद वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक और मुकेश कुमार. 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: 2022 में पोर्ट ऑफ स्पेन में हुई थी भारत-वेस्टइंडीज़ की आखिरी भिड़ंत, जानें क्या रहा था मैच का हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget