एक्सप्लोरर

'मैं सभी प्लेयर्स को यही बोल रहा था कि...' बुमराह की गैरमौजूदगी में बेहतर करने पर मोहम्मद सिराज ने तोड़ी चुप्पी

मोहम्मद सिराज ने बताया कि जब जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट नहीं खेल रहे थे, तब उन्होंने बाकी प्लेयर्स से इसपर क्या कहा था. ये टेस्ट भारत ने जीतकर सीरीज बराबर पर खत्म करने में कामयाब रही थी.

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि अगर इंग्लैंड में उन्हें छठा टेस्ट भी खेलना होता तो वह उसी जोश के साथ खेलते, जैसा पांचवे टेस्ट में खेले थे. उन्होंने दूसरी पारी में 5 और पहली पारी में 4 विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. सिराज ने ये भी बताया कि जसप्रीत बुमराह पांचवे टेस्ट में नहीं खेल रहे थे तब सीनियर होने के नाते उन्होंने अन्य प्लेयर्स को क्या कहा था.

मोहम्मद सिराज एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने दूसरे टेस्ट में भी 5 विकेट हॉल किया था. भारत ने इस सीरीज पर 2 टेस्ट वही जीते, जिसमें जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे. बता दें कि सीरीज के लिए रवाना होने से पहले ही सभी को पता था कि बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस सीरीज में सिर्फ 3 टेस्ट खेलेंगे. उन्होंने पहला, तीसरा और चौथा टेस्ट खेला था.

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में बाकी 2 टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. इस पर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ी, कई लोग कहने लगे कि जब सिराज पूरी सीरीज में खेल सकते हैं तो बुमराह क्यों नहीं.

मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह के बारे में क्या कहा?

रेवस्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद सिराज ने कहा, "जब मुझे जिम्मेदारी मिलती है तो मेरा प्रदर्शन अच्छा हो जाता है. जिम्मेदारी मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाती है. एजबेस्टन में लोग मेरे बारे में बोल रहे थे, मैं ज्यादा लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देता क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं और कितना संघर्ष करके यहां तक पहुंचा हूं. जस्सी भाई का गेंदबाजी स्टाइल मुझसे अलग है. उन्हें बैक इंजरी भी हुई हैं. वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वह सभी मैच नहीं खेले थे."

सिराज ने आगे कहा, "जब जसप्रीत बुमराह नहीं थे तो मैं सभी प्लेयर्स के पास गया और अपनी गेंदबाजी यूनिट से कहा कि हम कर सकते हैं. हमने पहले किया हुआ है इसलिए अब भी कर सकते हैं. मैं सभी को ये विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहा था."

टेस्ट क्रिकेट के लिए कुछ भी कर सकता हूं

मोहम्मद सिराज से जब इस इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर एक घंटा और गेंदबाजी करनी होती तो क्या उसी गति से कर पाते. इस पर सिराज ने कहा, "बड़े आराम से, अगर इसके बाद एक और टेस्ट भी होता न तो मैं वो भी खेलता और गेंदबाजी करता."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget