एक्सप्लोरर

PM Modi With Mohammed Shami: फाइनल में हार के बाद पीएम मोदी ने मोहम्मद शमी को लगाया गले, सामने आई ड्रेसिंग रूम की खास तस्वीर

PM Modi in Team India's Dressing Room: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद पीएम मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे. यहां उन्होंने काफी देर तक खिलाड़ियों से बातचीत की.

PM Modi In World Cup 2023 Final: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में पीएम मोदी उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल के बाद की है.

टीम इंडिया क्रिकेट का यह महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार गई थी. इस हार के बाद करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस तो उदास थे ही, साथ ही टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के चेहरे पर भी निराशा झलक रही थी. रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज तो मैदान से जाते वक्त ही रो दिए थे. ऐसे में पीएम मोदी भी अपनी सीट से उठकर सीधे टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए. यहां उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को ढाढस बंधाया.

इस दौरान उन्होंने मोहम्मद शमी को गले भी लगाया. मोहम्मद शमी ने यही तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है. शमी ने लिखा है, 'बदकिस्मती से कल हमारा दिन नहीं था. इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए मैं सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम मोदी को ड्रेसिंग रूम में आकर हमारी हौसला अफजाई करने के लिए हम सभी शुक्रगुजार हैं. हम निश्चित तौर पर फिर से वापसी करेंगे.'

वर्ल्ड कप में एकतरफा जलवे वाली टीम इंडिया ट्रॉफी से चूकी
टीम इंडिया इस पूरे वर्ल्ड कप में अजेय रही थी. वह अपने सभी 10 मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीतते हुए फाइनल में पहुंची थी. यहां टीम इंडिया का जीत का दावा मजबूत था लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए, जिसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 7 ओवर बाकी रहते ही हासिल कर लिया. कंगारू टीम यहां 6 विकेट से विजय रही.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया से सीखनी चाहिए प्लानिंग, कंगारुओं ने दुनिया को बताया कैसे बनते हैं वर्ल्ड चैंपियन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget