एक्सप्लोरर

MS Dhoni: धोनी पर पूछा अजीबोगरीब सवाल, तो भड़क उठे हरभजन सिंह; पाकिस्तानी को सरेआम किया बेइज्जत

Harbhajan Singh on MS Dhoni: हरभजन सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं. इस बार उन्होंने एक पाकिस्तानी फैन को आईना दिखा दिया है, जिसने एमएस धोनी को लेकर पोस्ट किया था.

Harbhajan Singh on MS Dhoni: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह एक पाकिस्तानी फैन के सवाल पर किए गए कमेन्ट के कारण चर्चाओं में हैं. दरअसल एक पाकिस्तानी फैन ने हाल ही में 'X' पर सवाल पूछा कि एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान में से बढ़िया प्लेयर कौन है? हरभजन इस पर भड़क उठे और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तीखा कमेन्ट कर डाला है, जो काफी वायरल हो रहा है.

हरभजन सिंह ने तीखा रिप्लाई देते हुए लिखा, "आजकल क्या फूंक रहे हो? यह क्या बकवास सवाल है. भाइयों इसको बताओ. धोनी बहुत आगे है रिजवान से और अगर आप खुद रिजवान से पूछेंगे तो वो आपको इसका बढ़िया जवाब देंगे. मैं रिजवान को पसंद करता हूं, वो बहुत बढ़िया प्लेयर हैं और हमेशा टीम को जिताने के लिए खेलते हैं, लेकिन यह तुलना सरासर गलत है. धोनी आज के दौर में भी नंबर-1 हैं. विकेटकीपिंग के मामले में उनसे बेहतर कोई नहीं है."

धोनी बनाम रिजवान: विकेटकीपिंग रिकॉर्ड

एमएस धोनी, क्रिकेट इतिहास के सफलतम विकेटकीपरों में से एक रहे. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 538 मैचों में कुल 829 बार विकेटकीपर के तौर पर बल्लेबाज को आउट करने का काम किया है. धोनी ने अपने ऐतिहासिक करियर में 195 बार बल्लेबाज को स्टम्प आउट किया और विकेट के पीछे खड़े रहकर 634 कैच भी पकड़े.

दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान उनके सामने अभी फिसड्डी नजर आते हैं. पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अब तक 206 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 201 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया है. उनके नाम 17 स्टम्पिंग और 184 कैच हैं. विकेटकीपिंग रिकॉर्ड में धोनी तो बहुत दूर की बात, ऋषभ पंत भी उनसे आगे हैं.

बैटिंग में भी आसपास नहीं

बैटिंग रिकॉर्ड की बात करें तो भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 17,266 रन बनाए. इनमें उन्होंने 16 शतक और 108 फिफ्टी लगाई थीं. दूसरी ओर रिजवान एक बल्लेबाज के तौर पर 7,017 रन ही बना पाए हैं, जिनमें उनके नाम 6 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

MOHAMMED SHAMI: मोहम्मद शमी का गुस्सा चरम पर, सानिया मिर्ज़ा संग शादी पर तोड़ी चुप्पी; बोले - अगर दम है तो...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget