एक्सप्लोरर

Ind vs Pak: माला हाथ में लेकर भारत के खिलाफ मोहम्मद रिजवान कर रहे थे टोटका? फिर भी नहीं आया काम; वीडियो वायरल

Champions Trophy 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पाक टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए टोटका करते हुए नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Champions Trophy Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मुकाबला खेला गया. जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से मात दी. इस दौरान पाक टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान द्वारा टीम की जीत के लिए इस्तेमाल किया गया टोटका भी काम नहीं आया. सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हुआ. जहां देखा गया कि रिजवान हाथ में तस्बीह लेकर बैठे हुए हैं. तस्बीह मुस्लिम धर्म से जुड़ी एक पवित्र माला है जो आमतौर पर मुस्लिम धार्मिक गुरुओं के हाथों में नजर आती है.

पाकिस्तान की बैटिंग के दौरान वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान टीम के कप्तान रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. जिसके बाद बाबर आजम और इमाम उल हक की जोड़ी ओपनिंग के लिए मैदान उतरी थी. इस दौरान देखा गया कि रिजवान ड्रेसिंग रुम में तस्बीह लेकर बैठे हुए हैं. जिसके बाद कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कहते हैं कि रिजवान कुछ कर रहे हैं. उन्होंने पूछा कि उनके हाथ में आखिर क्या है? इसका जवाब कमेंटेटर और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वहाब रियाज ने दिया. उन्होंने बताया कि यह तस्बीह है. रियाज ने आगे तस्बीह के धार्मिक महत्व के बारे में भी बताया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

कोहली के शतक के आगे ढेर हुई पाकिस्तान

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 242 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को सिर्फ 42.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस दौरान विराट कोहली ने जबरदस्त नाबाद शतकीय पारी खेली. कोहली ने 111 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. कोहली ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा. कोहली लगातार सिंगल और डबल चुराकर फील्डर्स पर भी दबाव बना रहे थे. उनकी इस जबरदस्त बल्लेबाजी का किसी भी गेंदबाज के पास जवाब नहीं था. कोहली ने इस दौरान चौका लगाकर शतक भी पूरा किया और टीम इंडिया की जीत पर भी मुहर लगा दी.

यह भी पढ़ें-

Watch: बिना मैच खेले छा गए अभिषेक शर्मा, पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने ऐसे पुचकारा; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget