एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल की पिच से हुई थी छेड़छाड़? कैफ ने कहा - 'मैंने रंग बदलते देखा'

World Cup 2023 Final: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने विश्व कप 2023 फाइनल से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मैंने पिच का रंग बदलते देखा है.

World Cup 2023 Final: भारत को विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया था. ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के फैंस के सपनों को चूर-चूर कर दिया था. यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था. अब इस मैच की पिच को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा दावा किया है. कैफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ लगातार तीन दिन तक पिच के पास गए थे और उन्होंने पिच का रंग बदलते हुए भी देखा है. 

दरअसल कैफ ने हाल ही में लल्लनटॉप को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने विश्व कप 2023 के फाइनल की पिच को लेकर कई बड़े दावे किये. कैफ ने कहा, ''मैं वहां तीन दिनों तक था. रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ आए और पिच पर गए. उन्होंने पिच को देखा और यह लगातार तीन दिन हुआ. मैंने पिच का रंग बदलते हुए देखा. उनके कमिंस हैं और स्टार्क हैं. उनके पास तेज गेंदबाजी है, इसलिए स्लो पिच दो. यहां गलती हुई.''

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला गया. भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 240 रन बनाए. टीम इंडिया ऑल आउट हो गई थी. कप्तान रोहित ने 31 गेंदों में 47 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. विराट कोहली ने 54 रन बनाए. केएल राहुल ने 66 रनों की पारी खेली. राहुल ने 107 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 1 चौका लगाया. 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके थे. पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए थे. हेजलवुड को भी 2 विकेट मिले थे. ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा को एक-एक सफलता हाथ लगी थी.

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 43 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था. उसके लिए ट्रेविस हेड ने तूफानी शतक जड़ा था. उन्होंने 120 गेंदों में 137 रन बनाए थे. लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया था.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा 4.60 करोड़ का चूना! आईपीएल से ठीक पहले चोटिल हुए दिलशान मदुशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget