कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका 23 अगस्त को कोलंबो में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत करेंगे. जान लीजिए मौसम से लेकर पिच का हाल कैसा रहने वाला है.

भारतीय टीम 23 अगस्त को एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगी. 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और अब दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी, जहां स्पिन गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बैटिंग की कमर तोड़कर रख दी थी.
भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. एक तरफ भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा हो रही है. अटकलें हैं कि सारांश जैन को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. इससे पहले दूसरे टेस्ट का एक्शन शुरू हो, उससे पहले जान लीजिए कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी है और कोलंबो की पिच किसके लिए अधिक मददगार रहने वाली है.
पिच रिपोर्ट
आमतौर पर कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर बल्ले और गेंद के बीच जबरदस्त बैटल देखने को मिलता है, जहां समय-समय पर गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाज भी डोमिनेट करते हैं. खासतौर पर नई गेंद से तेज गेंदबाज घातक सिद्ध हो सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, स्पिन गेंदबाज हावी होने लगते हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार कोलंबो में ऐसी पिच तैयार की जाएगी, जो बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनों को डोमिनेट करने का बराबर मौका देगी. मगर श्रीलंकाई परिस्थितियों का इतिहास रहा है कि यहां दूसरे दिन के बाद स्पिनर पूरी तरह हावी होने लगते हैं.
कोलंबो मैदान के आंकड़े (सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान)
- सबसे बड़ा स्कोर - 756 रन (श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका)
- सबसे कम स्कोर - 81 रन (श्रीलंका बनाम इंग्लैंड)
- सबसे बड़ा रन चेज - 326 रन (श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे)
हेड-टू-हेड आंकड़े
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका के बीच 9 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 3 जीत दर्ज की हैं, जबकि 2 मुकाबलों में श्रीलंका जीता था. यहां उनके 4 मैच ड्रॉ रहे हैं. श्रीलंका को यहां टेस्ट में टीम इंडिया पर आखिरी जीत साल 2008 में मिली थी.
यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर को चेतावनी, कुलदीप के सपोर्ट में दिया बयान
वेदर रिपोर्ट
23 अगस्त के दिन भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट सुबह 10 बजे से शुरू होगा. मुकाबले के दौरान हल्की बारिश की संभावना रहेगी और खासतौर पर दोपहर में दूसरे सेशन के दौरान बारिश की संभावना रहेगी. पूरे दिन मैदान के ऊपर बादल छाए रह सकते हैं. बारिश के कारण खेल बार-बार रोका जा सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, मानव सुतार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
यह भी पढ़ें:
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर



















