एक्सप्लोरर

आत्महत्या की सोचने लगा था ये दिग्गज बांग्लादेशी क्रिकेटर, इस वजह से आया था ये ख्याल

मोहम्मद अशरफुल पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था और दोषी पाए जाने पर पहले उन्हें 8 साल के लिए बैन कर दिया गया था, जो बाद में घटाकर 5 साल का हो गया था.

क्रिकेट पर लंबे समय से मैच फिक्सिंग का साया रहा है. कई बड़े नाम इसकी चपेट में आए और उनका करियर खत्म हो गया. साउथ अफ्रीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान जैसे देशों के दिग्गज भी फिक्सिंग के झांसे में फंसे. कुछ ऐसा ही हुआ बांग्लादेश के क्रिकेटर मोहम्मद अशरफुल के साथ. अशराफुल को बांग्लादेश के सबसे टैलेंटेड बल्लेबाजों में माना जाता था, लेकिन फिक्सिंग में फंसने के बाद उनका करियर खत्म हो गया. अशरफुल का कहना है कि उस वक्त उन्हें आत्महत्या का ख्याल आया था.

मोहम्मद अशरफुल पिछले दशक में बांग्लादेशी टीम का अहम हिस्सा थे और सबसे अहम बल्लेबाज थे. सिर्फ 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले अशरफुल ने कम उम्र में ही बांग्लादेशी क्रिकेट और विश्व क्रिकेट में अपना नाम बनाना शुरू कर दिया था.

कई बार आया आत्महत्या का ख्याल

जून 2014 में अशरफुल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फिक्सिंग का दोषी पाते हुए बैन लगाया था. इसके बाद से अशराफुल का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया. अब अशरफुल ने इस बात को याद करते हुए कहा कि जब पहली बार उन्हें इसका पता चला तो उनके मन में खुदकुशी का ख्याल आया.

क्रिकबज से बात करते हुए अशरफुल ने कहा, “जब कालर कांठो (बांग्लादेशी अखबार) ने ये खबर दिखाई तो मैं आत्महत्या करना चाहता था और कई बार ये ख्याल मेरे जहन में आया.”

हालांकि अशरफुल ने बताया कि उन्होंने किसी तरह की मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की मदद नहीं ली और उनके परिवार और बांग्लादेश बोर्ड के सीईओ ने उनकी इस झटके से उबरने में मदद की. उन्होंने कहा कि मैंने अपना साले मोजिबुल आलम को इस बारे में बताया तो उसने अशराफुरल का मजाक उड़ाया और उन्हें समझाया कि अजहर जैसे दिग्गज भी इस दौर से गुजरे और फिर संभले. अशरफुल के मुताबिक इससे उनको संभलने में मदद मिली.

फिक्सिंग के बाद लगा था 5 साल का बैन

अशरफुल के नाम बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. अशरफुल ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 17 साल की उम्र में शतक जड़ा था. अपने करियर में अशरफुल ने 61 टेस्ट में 2,737 रन जड़े जबकि 177 वनडे में 3,468 रन मारे थे.

2013 में अशरफुल पर बीपीएल में फिक्सिंग का आरोप लगा था और फिर उन्होंने खुद इसे स्वीकार किया था. जांच के बाद अशरफुल पर 8 साल का बैन लगा था, जिसके खिलाफ उन्होंने अपील की और उनका बैन घटाकर 5 साल किया गया जो 2018 में पूरा हुआ.

ये भी पढ़ें

युवराज के चैलेंज पर मास्टर ब्लास्टर सचिन का करारा जवाब, आंखों पर पट्टी बांधकर पूरा किया टास्क

गावस्कर ने बनाई भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन, जानें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget