एक्सप्लोरर

Champions Trophy: पाकिस्तान से आया था सचिन तेंदुलकर को खुला चैलेंज? फिर जो हुआ देखती रह गई दुनिया

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान अब तक पांच बार आमने-सामने आए हैं. पाकिस्तान 3 बार और दो मौकों पर टीम इंडिया जीती है.

Mohammad Amir on Sachin Tendulkar Wicket Champions Trophy 2009: साल था 2009, जब सितंबर-अक्टूबर महीने में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जा रही थी. दक्षिण अफ्रीका के मैदान, जिनपर तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है और ऐसे में सेंचुरियन के मैदान पर भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला हुआ. याद दिला दें कि ग्रुप ए के उस मैच में पाकिस्तान ने टीम इंडिया (Team India) को 54 रनों से हराया था. मोहम्मद आमिर उन दिनों अपने करियर के शुरुआती पड़ाव पर थे और जब भारत-पाक मैच हुआ तब सचिन तेंदुलकर का विकेट लेना जैसे आमिर के लिए सपने के सच होने जैसा था.

अब एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए मोहम्मद आमिर ने बताया कि सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने पर उन्हें कैसा महसूस हुआ था. दरअसल भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पूर्व आमिर ने एक पाकिस्तानी मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे पूछा गया कि वो सचिन को आउट कर देते हैं तो उन्हें कैसा महसूस होगा? वहीं जब मैच का दिन आया तो पाकिस्तान में खबर चलाई गई कि आमिर ने तेंदुलकर का विकेट लेने का चैलेंज दे डाला है.

पाकिस्तान से आया खुला चैलेंज?

मोहम्मद आमिर ने सचिन तेंदुकर को चैलेंज देने के संबंध में कहा, "मैच से पूर्व मुझसे एक पाकिस्तानी चैनल ने सवाल पूछा कि मैं सचिन तेंदुलकर को आउट कर देता हूं तो मुझे कैसा महसूस होगा." जवाब में आमिर ने कहा कि तेंदुलकर एक महान बल्लेबाज हैं और उनका विकेट लेने से उनकी टीम को बहुत फायदा मिलेगा. वहीं जब आमिर ने टीवी और इंटरनेट पर देखा तो पाया कि मोहम्मद आमिर द्वारा सचिन तेंदुलकर को आउट करने का चैलेंज देने की खबर ट्रेंड कर रही थी.

आमिर ने आगे कहा, "यह खबर ट्रेंड करने लगी थी, जिसके कारण मुझे भारत और पाकिस्तान के लोगों से भी गालियां पड़ी, लेकिन काफी लोगों ने सपोर्ट भी किया. लोग कहने लगे कि 'ये कल का आया बच्चा सचिन तेंदुलकर को आउट करेगा.' मुझे हंसी आ रही थी कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है. इस खबर ने एक नया तमाशा खड़ा कर दिया था."

आमिर ने लिया सचिन का विकेट

खैर जब मुकाबले का दिन आया तो पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 302 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. उस भिड़ंत में शोएब मलिक ने 128 रन और मोहम्मद यूसुफ ने 87 रनों का योगदान दिया था. जवाब में भारतीय टीम 248 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. गौतम गंभीर ने 57 रन, राहुल द्रविड़ ने 76 और सुरेश रैना ने 46 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अंत में टीम इंडिया को 54 रनों से करारो शिकस्त झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

SMAT 2024: सबसे तेज शतक से सर्वाधिक स्कोर तक... डोमेस्टिक क्रिकेट पर BCCI की मेहनत ने लाया रंग

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget