एक्सप्लोरर

Womens World Cup 2022: टीम इंडिया की हार के बाद मिताली राज का बयान, संन्यास लेने को लेकर कही यह बात

टीम इंडिया की हार के बाद मिताली राज ने संन्यास को लेकर बयान दिया. उन्होंने झूलन गोस्वामी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

दिग्गज क्रिकेटर  मिताली राज ने विश्व कप से पहले संन्यास लेने का संकेत दिया था लेकिन भारत की अनुभवी कप्तान ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका से हारकर विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद कहा कि दिल तोड़ने वाले परिणाम के बाद भविष्य के बारे में फैसला करने का यह सही समय नहीं है. छह वर्ल्डकप खेलने वाली इकलौती महिला क्रिकेटर ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में तीन विकेट की हार की निराशा से बाहर नहीं निकल पायी है.

इस 39 साल की क्रिकेटर ने संन्यास के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘आपने आज जो हुआ उसे समझने और मुझे मेरे भविष्य के बारे में सोचने के लिए  एक घंटे का भी समय नहीं दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप विश्व कप के लिए एक साल से अधिक समय तक लगातार मेहनत के साथ तैयारी करते  है और आपका अभियान इस तरह से समाप्त होता है तो काफी निराशा होती है. इसे स्वीकार करने और  वहां से आगे बढ़ने में समय लगता है. किसी भी खिलाड़ी का भविष्य कैसा भी हो,  मैंने वास्तव में अपने भविष्य के बारे में नहीं सोचा है.’’

सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद मिताली छह विश्व कप में खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर (पुरुष और महिला) है. उन्होंने पहले अपने संन्यास के बारे में संकेत देते हुए कहा था कि उनके लिए ‘जीवन का एक चक्र पूरा हुआ’ क्योंकि वह अपनी ‘यात्रा को खत्म करने की ओर देख रही है‘.

उन्होंने कहा कि वह अपने करियर के भविष्य का फैसला तब करेगी जब ‘भावनाएं काबू में होगी’. मिताली से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम की जर्सी में यह उनका आखिरी मैच था तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभी इस पर बात करने के लिए सही स्थिति में नहीं हूं,... मेरे लिए अभी अपने भविष्य पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. हमने आज जिस तरह का प्रदर्शन किया वह देखते हुए अभी भावनाओं पर काबू पाना मुश्किल है.’’

विश्व कप से बाहर होने से भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का शानदार करियर भी समाप्त हो सकता है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान पर नहीं उतर सकी थी. मिताली ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों की एक पीढ़ी जायेगी तो दूसरी आयेगी. टीम को आगे बढ़ते रहना होगा. हर विश्व कप के बाद टीम में हमेशा बदलाव होता है. इसमें नये चेहरे भी होंगे और कुछ अनुभवी खिलाड़ी होंगे.’’

यह भी पढ़ें : DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 4 विकेट से हराया, IPL 2022 में जीत से किया आगाज

DC vs MI: इलेक्ट्रीशियन के बेटे ने कैसे बनाई मुंबई इंडियंस में जगह? पढ़ें तिलक वर्मा के संघर्ष की कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget