एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में 9 से 13 फरवरी के बीच खेला जाएगा. इस टेस्ट में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नहीं खेलेंगे.

Mitchell Starc Set To Miss First Test Against India: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे. उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है. 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पुष्टि की है कि वह भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह उंगली की चोट से जूझ रहे हैं. स्टार्क को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपने बाएं हाथ की उंगली पर चोट लगी थी और फिर वह सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेल सके थे. 

'पहला टेस्ट जीतकर हम दिल्ली में मिलेंगे'

मिचेल स्टार्क से उनकी फिटनेस के बारे में पूछा गया तो तेज गेंदबाज ने कहा, "मैं ठीक होने की कगार पर हूं, अभी भी कुछ ह़फ्ते और फिर शायद दिल्ली में खिलाड़ियों से मिलेंगे. उम्मीद है कि पहला टेस्ट जीतकर दिल्ली पहुंचेंगे."

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 09 से 13 फरवरी तक नागपुर में और दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी तकनई दिल्ली में खेला जाना है. स्टार्क के अलावा, कैमरून ग्रीन भी प्रोटियाज पर बॉक्सिंग डे टेस्ट जीत के बाद से उंगली की समस्या से जूझ रहे हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा कि ग्रीन को सीरीज के शुरुआती मैच से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का हर मौका दिया जाएगा. 

मैकडॉनल्ड के हवाले से कहा गया, उन्हें खारिज नहीं किया गया है. हम सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अपने सभी खिलाड़ियों को सफलता के लिए तैयार करें और उन्हें फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिले. 

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम- पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन और डेविड वॉर्नर.

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

9-13 फरवरी- पहला टेस्ट
17-21 फरवरी- दूसरा टेस्ट
1-5 मार्च- तीसरा टेस्ट
9-13 मार्च- चौथा टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget