एक्सप्लोरर

Ranchi Test: '5 वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स के बिना..' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने रांची में जीत के लिए भारतीय युवाओं की थपथपाई पीठ

IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि टीम इंडिया ने अपने बड़े खिलाड़ियों के बिना और विषम परिस्थितियों में रांची में शानदार खेल दिखाया.

Michael Vaughan on Team India win: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट जीतकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर ली. रांची में अपने बड़े खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी भारतीय टीम ने मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को पटखनी दी. टीम इंडिया के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि इस मुकाबले में वह टॉस भी हारी थी और पहली पारी में भी एक वक्त बुरी तरह पिछड़ भी गई थी. लेकिन हर बार मुश्किल परिस्थिति से निकलकर टीम इंडिया ने रांची में जीत दर्ज की. भारतीय टीम की इस जीत पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का एक शानदार पोस्ट भी आया है.

माइकल वॉन ने रांची टेस्ट जीतने वाली टीम इंडिया की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, '5 वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स गैर मौजूद थे.. टॉस हार गए.. पहली पारी में पिछड़ भी गए.. इसके बावजूद एक शानदार जीत हासिल की. टीम इंडिया को इस जीत के लिए पूरा श्रेय जाता है. ढेर सारे युवा भारतीय खिलाड़ी सामने आ रहे हैं और ये खिलाड़ी लंबे वक्त तक टीम में बने रहने वाले हैं.'

गौरतलब है कि टीम इंडिया में इस वक्त विराट कोहली, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, केएल राहुल गैर मौजूद हैं. रांची में जसप्रीत बुमराह भी नहीं थे. ऐसे में इन 5 बड़े खिलाड़ियों के बिना टीम इंडिया ने रांची में शानदार जीत हासिल की. इन बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और आकाशदीप जैसे नए खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन किया.

रांची में रोहित शर्मा टॉस भी हार गए थे. ऐसे में चौथी पारी में टारगेट चेज़ करते हुए टीम इंडिया का जीत दर्ज करना बेहद ही शानदार रहा. इस मुकाबले में टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर 46 रन से पिछड़ भी गई थी. चौथी पारी में भी 192 रन का टारगेट चेज़ करते हुए भी टीम इंडिया 120 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन इन सभी मुश्किल परिस्थितियों से निकलते हुए टीम इंडिया ने जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें...

Cricket Rules: गेंद के वजन से लेकर बाउंड्री तक, इन मामलों में बहुत अलग-अलग है पुरुष और महिला टेस्ट क्रिकेट

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget