एक्सप्लोरर

MI vs RCB: डिविलियर्स और मोईन अली के अर्धशतकों की बदौलत आरसीबी ने मुंबई को दिया 172 का लक्ष्य

MI vs RCB: डिविलियर्स ने 51 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं. मोईन अली ने 32 गेंदों पर एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की. 

एबी डिविलियर्स और मोईन अली के अर्धशतकों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खराब शुरुआत से उबरकर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल मैच में सोमवार को सात विकेट पर 171 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया. मुंबई की ओर से लसिथ मलिंगा ने 4 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि बेहेरनडोर्फ और हार्दिक पंड्या को एक-एक सफलता हाथ लगी. डिविलियर्स ने 51 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं. मोईन अली ने 32 गेंदों पर एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की. मुंबई ने टॉस जीतकर बेंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और शुरू में कसी हुई गेंदबाजी की. पहले चार ओवर में केवल 21 रन बने और इस बीच जेसन बेहरनडोर्फ ने कप्तान विराट कोहली (आठ) को विकेट के पीछे कैच कराकर बैंगलोर को करारा झटका दिया. पार्थिव पटेल (20 गेंदों पर 28) ने हालांकि बेहरनडोर्फ के अगले ओवर में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बटोरे, जिससे पावरप्ले तक स्कोर 45 रन की सम्मानजनक स्थिति तक पहुंच पाया. पार्थिव की आक्रामकता एक ओवर तक ही सीमित रही और हार्दिक पंड्या ने धीमी गेंद पर ललचाकर उन्हें हवा में गेंद लहराकर कैच देने के लिए मजबूर किया. डिविलियर्स और मोईन ने यहां से जिम्मेदारी संभाली. इन दोनों ने न सिर्फ पारी संवारने का बीड़ा उठाया बल्कि लंबे और तगड़े शॉट खेलकर स्कोर बोर्ड भी चलायमान रखा. डिविलियर्स ने विकेट बचाये रखने को भी तरजीह दी और केवल ढीली गेंदों का इंतजार किया लेकिन दूसरे छोर से मोईन ने लंबे शाट जमाने के अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया. मोईन ने राहुल चहर और हार्दिक पंड्या की गेंदों को छह रन के लिये लहराने के बाद बेहरनडोर्फ के एक ओवर में दो छक्के जड़े. डिविलियर्स ने जहां 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया वहीं मोईन ने इसके लिये केवल 31 गेंदें खेली. इसके तुरंत बाद हालांकि उन्होंने मलिंगा की गेंद पर सीमा रेखा पर कैच थमा दिया. मलिंगा ने इसी ओवर में नये बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (शून्य) को भी पवेलियन भेजा. इसके बाद डिविलियर्स ने बुमराह की सम्मानजनक गेंदों को भी सीमा रेखा के दर्शन कराये. इस गेंदबाज की तेजी से उठती गेंद उनके हेलमेट से लगी लेकिन इससे डिविलियर्स विचलित नहीं हुए. मलिंगा की गेंद पर आकर्षक छक्का जमाने के बाद वह तेजी से रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गये. मलिंगा ने अंतिम चार गेंदों पर दो रन दिये और दो विकेट लिये.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget