एक्सप्लोरर

MI vs RCB: मुंबई ने RCB को दिया 160 रनों का टारगेट, हर्षल पटेल ने झटके पांच विकेट

MI vs RCB, 1st Innings Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल ने चार ओवर में सिर्फ 27 रन देकर पांच विकेट झटके.

RCB vs MI: मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 रन बनाए. उसके लिए क्रिस लिन ने सबसे अधिक 49 रन बनाए. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31 और ईशान किशन ने 28 रनों का योगदान दिया.

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से हर्षल पटेल ने पांच विकेट लिए जबकि जैमिसन और सुंदर को एक-एक सफलता मिली. पटेल ने अंतिम ओवर में एक भी रन नहीं दिया जबकि तीन विकेट हासिल किए. इस ओवर में मुंबई के कुल चार विकेट गिरे.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस को 24 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद क्रिस लिन और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की.

सूर्यकुमार 31 रन बनाकर जैमीसन की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. वहीं लिन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले.

इसके बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई औप उसने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. एक समय 94 रन पर एक विकेट खोने वाली मुंबई ने 159 रनों पर 9 विकेट गवां दिए. इस दौरान हार्दिक पांड्या 13, कीरन पोलार्ड 07, क्रुणाल पांड्या, 07, मार्को जानेसन 00 और राहुल चहर शून्य पर पवेलियन लौटे.

वहीं आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने चार ओवर में सिर्फ 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए. वहीं काइल जैमीसन और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget