एक्सप्लोरर

MI vs KXIP TOSS: चोटिल रोहित की गैरमौजूदगी में पोलार्ड ने जीता टॉस, पंजाब को बल्लेबाज़ी का दिया न्योता

MI vs KXIP IPL 2019 Toss: सीज़न 12 में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो किंग्स एलेवन पंजाब ने 6 मुकाबलों में से चार पर अपना कब्ज़ा जमाया है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है.

इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 12 में आज मुंबई इंडियंस और किंग्स एलेवन पंजाब की टीम एक दफा फिर आमने सामने है. मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. सीज़न 12 में दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़ंत है. 30 मार्च को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को 8 विकेटों से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच में मुंबई अपनी उस हार का भी बदला चुका करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम में बदलाव पर नज़र डाले तो मुंबई की टीम से रोहित शर्मा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. चोट की वजह से उन्हें इस मैच में आराम दिया गया है. रोहित की जगह पर सिद्धेश लाड को टीम में शामिल किया गया है. सिद्धेश लाड आज आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं. वहीं, पंजाब ने अपनी टीम में इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं. चोटिल मयंक अग्रवाल की जगह करुण नायर और मुजीब-उर-रहमान की जगह हारदस विलजोइन को टीम में जगह मिली है. पिछले मुकाबले में मुंबई को रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने अच्छी शुरुआत दी थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए छठे ओवर में ही 51 रन जोड़ दिए थे. कुछ वैसी ही शुरुआत की उम्मीद आज भी टीम को होगी. हालांकि चोट की वजह से कप्तान रोहित शर्मा आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. कीरोन पोलार्ड आज कप्तान की भूमिका में हैं. वहीं, बात करें पंजाब की तो 173 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के दोनों ओपनर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी. केएल राहुल ने नाबाद 71 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी. पंजाब की टीम उसी मैच के इतिहास को दोहराने की कोशिश करेगी. सीज़न 12 में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो पंजाब ने 6 मुकाबलों में से चार पर अपना कब्ज़ा जमाया है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, करुण नायर, सरफराज़ खान, मंदीप सिंह, डेविड मिलर, सैम करन, आर अश्विन, हारदस विलजोइन, अंकित राजपूत और मोहम्मद शमी. मुंबई इंडियंस: सिद्धेश लाड, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडॉर्फ, अल्जारी जोसेफ और जसप्रीत बुमराह.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget