किंग्स इलेवन पंजाब में खेलेगा सहवाग का भांजा, विराट कोहली से होती है तुलना
आईपीएल सीजन-11 का ऑक्शन खत्म हो चुका है. ऑक्शन के आखिरी दिन कई खिलाड़ी अनसोल्ड रहे जबकि कुछ खिलाड़ियों को आखिरी वक्त पर टीम मालिकों ने उन्हें अपने साथ जोड़ा. इनमें सबसे बड़ा नाम वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का है लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी जिसे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने दुसरे दिन के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद आखिर में खरीदा.
IPL Auction 2018: आईपीएल सीजन-11 का ऑक्शन खत्म हो चुका है. ऑक्शन के आखिरी दिन कई खिलाड़ी अनसोल्ड रहे जबकि कुछ खिलाड़ियों को आखिरी वक्त पर टीम मालिकों ने उन्हें अपने साथ जोड़ा. इनमें सबसे बड़ा नाम वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का है लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी जिसे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने दुसरे दिन के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद आखिर में खरीदा.
जी हां, इस खिलाड़ी का नाम है मयंक डागर. मयंक को पंजाब ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा है. मयंक ने अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में अपने खेल से सबको प्रभावित किया था लेकिन चर्चा इस बात की है कि अनसोल्ड रहने के बाद भी मयंक को पंजाब टीम के मेंटॉर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें क्यों खरीदा.
दरअसल सहवाग ने मयंक के प्रर्दशन को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है. इसके अलावा मयंक रिश्ते में सहवाग के भांजे भी लगते हैं.
अपने खेल के अलावा के मयंक अपने हैंडसम लुक की वजह से भी सुर्खियों में रहे थे. लुक के मामले में मयंक की तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से भी जाती है.
सोशल मीडिया पर मयंक के फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है. इंस्टाग्राम पर उनके 75 हजार से भी अधिक फॉलोअर्स हैं.











