एक्सप्लोरर

बेहतरीन रणजी सीजन के बाद मयंक अग्रवाल ने कहा- मेरा काम सिर्फ रन बनाना

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में बल्ले का बेहतरीन जौहर दिखाने वाले कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का कहना है कि वह सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने और टीम में अपना योगदान देने पर ध्यान देते हैं, बाकी और किसी चीज को वो ज्यादा तवज्जो नहीं देते.

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में बल्ले का बेहतरीन जौहर दिखाने वाले कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का कहना है कि वह सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने और टीम में अपना योगदान देने पर ध्यान देते हैं, बाकी और किसी चीज को वो ज्यादा तवज्जो नहीं देते.

मयंक ने इस रणजी सीजन में कर्नाटक को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी, हालांकि सेमीफाइनल में आठ बार की विजेता को विदर्भ ने मात देकर खिताबी मुकाबले में जाने से रोक दिया.

मयंक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वह अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं, बाकी चीजें उनेक दिमाग में नहीं होती हैं. वह अभी तक इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

मयंक ने इस सीजन में आठ मैचों की 13 पारियों में 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए हैं जिसमें लगातार पांच शतक और दो अर्द्धशतक भी शामिल हैं. इन पांच शतकों में महाराष्ट्र के खिलाफ लगाया गया तिहरा शतक भी शामिल है. रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच 29 दिसम्बर को दिल्ली और विदर्भ के बीच खेला जाएगा, लेकिन दोनों टीमों का कोई भी बल्लेबाज मयंक के रनों के करीब तक नहीं हैं. दोनों टीमों में रनों के मामले में सबसे आगे विदर्भ के कप्तान फैज फजल हैं जिनके नाम 843 रन हैं. फजल, मयंक से 317 रन दूर हैं.

मयंक से जब पूछा गया कि वह इस प्रदर्शन को कैसे देखते हैं और क्या उन्हें लगता है कि यह प्रदर्शन उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे खोल सकता है, तो मयंक ने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं. मेरे लिए खुशी की बात है कि ऐसा सीजन आया. यह सीजन मेरे लिए बदलाव लेकर आया है. मैं ईमानदारी से कहूं तो मेरे दिमाग में तो यह है कि मैं सिर्फ खेल सकता हूं और मैं खुश हूं कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं."

उन्होंने कहा, "भगवान का इसके लिए शुक्रिया अदा करता हूं कि मेरा सीजन अच्छा गया. मैं भारतीय टीम में चयन के बारे में ज्यादा सोच नहीं रहा. वो मेरे दिमाग में नहीं है. मैं अच्छा खेलता रहा तो जो होना है वो हो जाएगा."

कर्नाटक ने इस पूरे सीजन में बेहतरीन खेल दिखाया और सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन सेमीफाइनल में वह इस प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाई और विदर्भ से हार गई. मयंक ने कहा कि इस हार का दुख तो है, लेकिन समय अब आगे बढ़ने का है.

मयंक ने कहा, "दुख तो है कि हम हार गए, लेकिन हम लोगों ने पूरी मेहनत की. पूरा प्रयास किया. जो भी हुआ वो हुआ, उसका दुख है, लेकिन उसको भूल कर आगे के बारे में सोचना है."

मयंक ने इस सीजन में कई लाजबाव और संकटमोचक पारियां खेलीं. उनसे जब इस सीजन की अपनी बेहतरीन पारी चुनने के बारे में कहा गया तो उन्होंने कहा कि वह तुलना में विश्वास नहीं करते क्योंकि हर पारी का अपना महत्व होता है.

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं अपनी किसी भी पारी की तुलना नहीं करता क्योंकि हर पारी का अपना एक महत्व होता है. जब 300 किया था तो मुझ पर भी दबाव था कि दो मैच में रन नहीं आए थे. फिर जब दिल्ली के खिलाफ खेला तो 170 किया तो अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के सामने आया. इसके बाद रेलवे के खिलाफ पिच मुश्किल थी, वहां 100 किया. तो, मैं अपनी पारी का तुलना नहीं करता."

कनार्टक की इस सीजन की सफलता में उसकी सलामी जोड़ा का अहम योगदान रहा है. मयंक के साथ उनके जोड़ीदार रविकुमार समर्थ ने टीम को अच्छी शुरुआत दी.

रविकुमार के साथ जोड़ी पर मयंक ने कहा, "ओपनिंग स्टैंड काफी अहम होता है. हम चाहे पहले बल्लेबाजी कर रहे हों, चाहे लक्ष्य का पीछा करें, अगर शुरुआत अच्छी मिलती है तो टीम के लिए अच्छा होता है. हम दोनों पहले भी साथ में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं. हम एक ही स्कूल में पढ़े हैं. इसके अलावा भी क्रिकेट में भी साथ में काफी खेले हैं तो दोनों के बीच अच्छा तालमेल है."

रविकुमार समर्थ ने भी इस सीजन में आठ मैचों की 13 पारियों में 56.08 की औसत से 673 रन किए हैं जिसमें तीन शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं.

मयंक इस सीजन में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से चूक गए. हालांकि, इसका उन्हें मलाल नहीं है.

मयंक के मुताबिक, "मैं ज्यादा रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचता. मैं बस खेलता हूं और अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में और टीम में योगदान देने के बारे में सोचता हूं, इसमें अगर आंकड़े टूटते हैं तो अच्छी बात है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget