एक्सप्लोरर

25 छक्के, 59 चौके... इस खिलाड़ी ने बरपाया कहर, बनाए 158 रन; नाम सुनकर चौंक जाएंगे

Sco vs Ned ODI: गुरुवार, 12 जून को हुए मैच में छक्के चौकों की बरसात हुई. मैक्स ओ दाऊद ने ताबड़तोड़ 158 रन रन बनाया, नीदरलैंड टीम ने वनडे क्रिकेट का चौथा सबसे बड़ा रन चेज किया.

Scotland vs Netherlands ODI: गुरुवार, 12 जून को हुए स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड मैच में इतिहास रचा गया. पहले स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुन्से (George Munsey) ने ताबड़तोड़ 191 रन बनाए, इसके बाद नीदरलैंड के मैक्स ओ दाऊद ने 158 रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. नीदरलैंड ने 4 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया.

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में गुरुवार, 12 जून को हुए वनडे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 369 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज जॉर्ज ने 150 गेंदों में 191 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 14 चौके लगाए. उनके कप्तान मैथ्यू क्रॉस ने 59 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

मैक्स ने खेली मैच जिताऊ पारी

नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ दाऊद ने 130 गेंदों में 158 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 13 चौके जड़े. तेजा निदामानुरू (Teja Nidamanuru) नोआ क्रोएस (Noah Cres) की अर्धशतकीय पारियों से नीदरलैंड ने 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की. तेजा ने 51 और क्रोएस ने 50 रन बनाए.

मैच में लगे 25 छक्के और 59 चौके

इस मैच में गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई, दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए. स्कॉटलैंड की पारी में 16 छक्के और 26 चौके लगे. नीदरलैंड की पारी में 9 छक्के और 33 चौके लगे. इस मैच में कुल 25 छक्के और 59 चौके लगे. स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन Mackenzie Jones ने दिए, उन्होंने 8 ओवरों के स्पेल में 9.25 की इकॉनमी से 74 रन खर्चे. 

वनडे करियर का चौथा सबसे बड़ा रन चेज

ये वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज है. नीदरलैंड को 370 रनों का लक्ष्य मिला था, जो उन्होंने 19.2 में पूरा किया. इस लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिन्होंने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का टारगेट पूरा किया था. दूसरे नंबर पर नीदरलैंड है, जिसने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 375 रनों का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. तीसरे नंबर पर भी साउथ अफ्रीका है, जिसने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 372 का लक्ष्य हासिल किया था.

इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम छठे नंबर पर है. टीम ने 16 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के सामने जयपुर में 360 रन का लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी. उस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 141 रन बनाए थे और विराट कोहिल ने 100, वो भी नाबाद रहे थे. शिखर धवन ने 95 रन बनाए थे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget