एक्सप्लोरर

IND vs AUS Test Series: इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को है आर अश्विन का खौफ, बोले- 'उनका सामना करना मुश्किल होगा'

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. इसके दो हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने आर अश्विन की गेंदबाजी को लेकर खास बयान दिया है.

Matt Renshaw on R Ashwin: ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) का मानना है कि भारत दौरे पर आर अश्विन (R Ashwin) मुश्किल चुनौती पेश करेंगे. उनका कहना है कि भारतीय परिस्थितियों में आर अश्विन जैसा ऑफ स्पिनर उनके जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. बता दें कि मैट रेनशॉ की हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के चोटिल होने के बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह मिली थी. वह भारत दौरे के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का हिस्सा हैं. वह 2017 में भी भारत दौरे कर चुके हैं.

मैट रेनशॉ ने एसोसिएट प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, 'अश्विन का सामना करना मुश्किल होता है. वह एक स्मार्ट गेंदबाज हैं, जिनके पास गेंदबाजी में काफी विविधताएं हैं. और वह इन विविधताओं को बहुत अच्छे से यूज़ करते हैं. हां अगर आप कुछ देर के लिए अगर उनका सामना कर लेते हैं तो फिर आप इन्हें सहजता के साथ खेल सकते हैं.'

रेनशॉ कहते हैं, 'मुझे लगता है स्पिनिंग कंडीशन में आर अश्विन या किसी भी ऑफ स्पिनर से बाएं हाथ के बल्लेबाजों को सबसे बड़ा खतरा एलबीडब्ल्यू का होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई सोचता है कि वह गेंदबाज टर्न कराएगा और आपको स्लिप में कैच करा देगा, आप टर्न के लिए तैयार रहते हैं लेकिन अगर गेंदबाज स्पिन नहीं कराता है तो ऐसे में आप एलबीडब्ल्यू हो सकते हैं. आपको इस मुश्किल परिस्थिति के लिए तैयार रहना होता है.'

9 फरवरी से शुरू हो रही है सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह अहम सीरीज है. ऐसे में दोनों टीमों का फोकस इस सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने पर होगा. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट में काफी मजबूत है. वहीं, भारतीय टीम का घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद जबरदस्त रहा है. पिछले 18 साल में भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर एक बार भी ऑस्ट्रेलिया से नहीं हारी है.

यह भी पढ़ें...

ICC Men's ODI Bowler Ranking: मोहम्मद सिराज बने नंबर-1, पिछले एक साल में ऐसा रहा है वनडे रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget