एक्सप्लोरर

ICC Men's ODI Bowler Ranking: मोहम्मद सिराज बने नंबर-1, पिछले एक साल में ऐसा रहा है वनडे रिकॉर्ड

ICC की वनडे रैंकिंग में पहली बार मोहम्मद सिराज को नंबर-1 पॉजिशन मिली है. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन ने उन्हें वनडे का गेंदबाजी किंग बनाया है.

Mohammed Siraj: ICC की ताजा वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के फास्ट बॉलर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को पहला पायदान मिला है. यह पहली बार है जब वह वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बने हैं. पिछले एक साल में वनडे क्रिकेट में सिराज ने लाजवाब प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है.

साल 2019 में वनडे डेब्यू करने वाले सिराज को बीच में तीन साल तक वनडे टीम में जगह नहीं मिल पाई थी. फरवरी 2022 से उन्होंने वनडे क्रिकेट में वापसी की. इसके बाद इस गेंदबाज ने नियमित तौर पर अपनी गेंदबाजी में सुधार किया और नई स्किल्स को जोड़ते गए. नतीजा यह हुआ कि हाल ही में संपन्न हुई श्रीलंका और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में उनके सामने सभी बल्लेबाज लड़खड़ाते नजर आए.

पिछले एक साल में ऐसा रहा है प्रदर्शन
सिराज ने इस एक साल में 20 वनडे मैच खेले और कुल 37 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की. उनका इकोनॉमी रेट 5 से अंदर रहा. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ तो इस गेंदबाज ने लाजवाब गेंदबाजी की. श्रीलंका के खिलाफ साल की शुरुआत में खेली गई वनडे सीरीज में वह 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' रहे थे. उन्होंने यहां 9 विकेट लेकर ICC रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा पायदान हासिल किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने यही सिलसिला बरकरार रखा. यहां उन्होंने दमदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को पछाड़कर वनडे के नंबर-1 गेंदबाज का तमगा हासिल कर लिया.

ये हैं टॉप-10
मोहम्मद सिराज अब 729 रेटिंग पॉइंट के साथ वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर काबिज़ हैं. यहां दूसरे पायदान पर जोश हेजलवुड (727) और तीसरे स्थान पर ट्रेंट बोल्ट (708) मौजूद हैं. मिचेल स्टार्क (665) और राशिद खान (659) टॉप-5 की लिस्ट में मौजूद हैं. टॉप-10 में एडम जम्पा, शाकिब अल हसन, शाहीन अफरीदी, मुस्ताफिजुर रहमान और मूजीब उर रहमान शामिल हैं. टॉप-20 में भारत के दूसरे गेंदबाज कुलदीप यादव हैं.

यह भी पढ़ें...

Cricket in Olympics: क्या ओलंपिक 2028 में शामिल होगा क्रिकेट? ICC भेज चुका है प्लान, अक्टूबर में होगा आखिरी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget