एक्सप्लोरर

मैथ्यूज के SL की कप्तानी छोड़ने के बाद चंडीमल टेस्ट, उपुल थरंगा वनडे, टी-20 के कप्तान बने

मैथ्यूज के SL की कप्तानी छोड़ने के बाद चंडीमल टेस्ट, उपुल थरंगा वनडे, टी-20 के कप्तान बने

कोलंबो: श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के इस्तीफे के बाद दिनेश चंडीमल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है. मैथ्यूज़ ने मंगलवार रात सभी फॉर्मेट में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद कहा था कि यह उनके करियर का सबसे खराब दौर है.


क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मैथ्यूज ने कहा है कि उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में मंगलवार को चयनकर्ताओं को बता दिया था.


मैथ्यूज ने 34 टेस्ट, 98 वनडे और 12 टी-20 मैच में टीम की कप्तानी की है. वह 2013 में टीम के कप्तान बने थे. श्रीलंका का पिछले कुछ सालों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.


मैथ्यूज के बाद दिनेश चंडीमल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि उपुल थंरगा को वनडे और टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है. दोनों ने मैथ्यूज के चोटिल होने के समय टीम की कप्तानी की है.


क्रिकइंफो ने मैथ्यूज के हवाले से लिखा है, "हां, मेरे कार्यकाल के दौरान कुछ बुरे प्रदर्शन सामने आए और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. पहले भी कई ऐसे मौके थे, जहां मैं कप्तानी छोड़ना चाहता था, लेकिन इसका असर टीम पर पड़ता, इसलिए मैंने ऐसा नहीं किया. इसका मुख्य कारण था कि मेरा कोई विकल्प मौजूद नहीं था. अब ऐसे खिलाड़ी हैं जो मेरा स्थान ले सकते हैं. मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह मुझसे ज्यादा सफल रहेंगे. मैं चाहता हूं कि मेरे उत्तराधिकारी 2019 विश्व कप के लिए टीम तैयार करें."


चंडीमल ने कहा, "एंजेलो मैथ्यूज ने हमारे लिए जो किया, उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं. कप्तानी आसान काम नहीं है. वह हमारे लिए मैच विजेता रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसा करते रहेंगे."


हाल ही में इंग्लैंड में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी में भी श्रीलंका ग्रुप दौर में ही बाहर हो गई थी. उससे पहले दक्षिण अफ्रीका में उसे मुंह की खानी पड़ी थी. इसके अलावा मैथ्यूज की कप्तानी में 2015 में 50 ओवरों के विश्व कप और पिछले साल भारत की मेजबानी में खेले गए टी-20 विश्व कप में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.


बीते कुछ सालों में श्रीलंका की टीम उस तरह की नहीं रही, जिसके लिए वह जानी जाती थी. मैथ्यूज ने टीम को 13 टेस्ट में जीत दिलाई है, जबकि 15 में उन्हें हार मिली.


पिछले साल मैथ्यूज चोटों से जूझते रहे और इसी कारण उन्हें कुछ सीरीज से बाहर रहना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget