एक्सप्लोरर

World Cup 2019, IND vs AUS Match Preview: विजयी शुरुआत के बाद भारत के सामने है ऑस्ट्रेलिया की चुनौती

विश्व कप 2019 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट का सामना मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ जिन्होंने अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को हराया है.

विश्व कप 2019 में विजयी शुरुआत के बाद भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में आज मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. आपको बता दें कि इस मैच में क्रिकेट फैंस को जितना परिणाम को जानने की उत्सुकता होगी, उतनी ही महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों पर बने सेना के चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद को लेकर भी रोचकता बनी रहेगी. धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में ऐसे दस्ताने पहने थे जिन पर 'बलिदान ब्रिगेड' का चिन्ह बना हुआ था. इस पर आईसीसी ने अपने नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई थी और बीसीसीआई से कहा था कि वह धोनी से सेना का चिन्ह हटाने को कहे. बीसीसीआई ने हालांकि आईसीसी से धोनी को चिन्ह बनाए रखने की अनुमति मांगी थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था. बहरहाल, इस विवाद को अलग रखकर भारत अपने जीत के क्रम को बनाए रखना चाहेगी और कोशिश करेगी की जो गलतियां उसने अपने पहले मैच में की थी, वो उन्हें दोहराए नहीं. भारत ने हालांकि साउथ अफ्रीका को लगभग एकतरफा अंदाज में मात दी थी, लेकिन फिर भी कुछ जगह ऐसी हैं जहां उसे काम करने की जरूरत है. खास तौर पर इस मुकाबले में लंबी साझेदारियां नहीं हो पाई थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को हराया था. इस जीत के लिए हालांकि उसे संघर्ष करना पड़ा था लेकिन उस संघर्ष ने बता दिया था कि ऑस्ट्रेलिया क्यों कुछ ही महीनों में खिताब की दावेदार टीम के रूप में नजर आने लगी है. 79 रनों पर पांच विकेट खोने के बाद नाथन कुल्टर नाइल और स्टीव स्मिथ के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया और फिर मिचेल स्टार्क ने विंडीज के दिग्गज क्रिस गेल तथा अहम बल्लेबाजों के विकेट ले अपनी टीम की जीत दिलाई. पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था. शुरुआत में जसप्रीत बुमराह ने विकेट निकाले थे तो वहीं भुवनेश्वर ने रन रोके थे. इनके बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया था. ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय गेंदबाजी चिंता का सबब रहेगी. वह हालांकि मार्च में भारत को उसके घर में मात दी थी और तब उसने इन सभी गेंदबाजों को अच्छे से खेला था. यह उसके लिए मानसिक बढ़त का काम कर सकती है. इस मैच में कुलदीप पर भी नजरें रहेंगी. पहले मैच में उन्होंने गेंदबाजी अच्छी की थी लेकिन विकेट सिर्फ एक मिला था. भारत ने जनवरी में जब ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेली थी तब भवुनेश्वर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच का खासा परेशान किया था. इस मैच में इन दोनों की प्रतिद्वंद्विता एक फिर नजरों में होगी. अगर भुवनेश्वर शुरुआत में अपनी स्विंग के दम पर फिंच का विकेट लेने में कामयाब रहे तो पांच बार की विजेता पर दबाव बनना तय है. लेकिन भारत को यह नहीं भूलना चाहिए की ऑस्ट्रेलिया के पास डेविड वार्नर जैसा बल्लेबाज भी है जो बेहतरीन फॉर्म में है. वार्नर भारतीय गेंदबाजों को पसंद करते हैं. उन्हें रोकना भी भारत के लिए चुनौती होगी. वहीं स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, ग्लैन मैक्सवेल और नाथन से भारत को बच कर रहना होगा. गेंदबाजी की बात आती है तो भारत को इन फॉर्म स्टार्क से काफी परेशानी हो सकती है. स्टार्क ने पिछले मैच में बताया था कि वह बड़े शिकार करने के शौकिन है. उन्होंने शुरुआत में क्रिस गेल और अंत में आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट और जेसन होल्डर के विकेट ले वेस्टइंडीज से जीत छीन ली थी. स्टार्क के लिए शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली मुख्य विकेट रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया जानती है कि अगर उसने भारत के शीर्ष-3 को जल्दी समेट दिया तो भारत बड़ा स्कोर नहीं कर सकता और न ही बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकता. सिर्फ स्टार्क ही नहीं पैट कमिंस पर भी यह जिम्मेदारी होगी. लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने भारत में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इसी कारण वह विश्व कप टीम में जगह बना पाने में सफल रहे. एक बार फिर उन्हें अपने प्रदर्शन को दोहराना है. जाम्पा के ऊपर मध्य में रन रोकने और विकेट निकालने की जिम्मेदारी है. मध्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया को नंबर-4 पर लोकेश राहुल, केदार जाधव, धोनी और हार्दिक पांड्या का सामना करना होगा. दोनों टीमें अपनी अंतिम-11 में बदलाव करें इसकी संभावना कम ही लगती है. टीमें (संभावित): ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा. भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget