एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी: बारिश बनी बाधा तो दिल्ली की राह होगी मुश्किल,झारखंड पहुंचेगा फाइनल में

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में बारिश ने खलल डाला जिसके बाद मुंबई को जीत मिली लेकिन अगर कल एक भी ओवर नहीं डाला गया तो झारखंड की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी

विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में गुरूवार को दिल्ली का सामना झारखंड से होगा. हालाकि मुकाबले को बारिश की नजर लग सकती है. पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरू में भारी बारिश हो रही है और इसके कल भी होने के पूरे अनुमान है. मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां की ड्रेनेज व्यवस्था शानदार है लेकिन अगर बारिश के कारण एक भी ओवर का खेल नहीं हुआ तो दिल्ली के फाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म हो जाएगी.

बुधवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ा जिसमें दूसरी पारी में सिर्फ 25 ओवर का खेल हो पाया. मुंबई उस वक्त वीजेडी नियम के मुताबिक 60 रन आगे थी और उसे जीत मिल गई.

खेल न होने पर
नियम के मुताबिक अगर बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया तो ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों में जिस टीम की स्थिति बेहतर थी उसे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. ग्रुप मैच में झारखंड ने सबसे अधिक 32 प्वाइंट अर्जित किए, ऐसे में अगर कल मैच नहीं हो पाता है तो वो फाइनल में जगह बना लेगी. दिल्ली ग्रुप बी में भले ही नंबर वन टीम रही लेकिन उसके सिर्फ 26 प्वाइंट हैं.

दूसरी बार बनेगी चैंपियन
विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास की बात करें तो दोनों ही टीम ने एक-एक बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है. झारखंड ने 2010-11 सीजन में फाइनल में गुजरात को हराया था तो 2012-13 के सीजन में दिल्ली ने असम को मात देकर खिताब अपने नाम किया था.

दिल्ली के बल्लेबाजों और झारखंड के गेंदबाजों की टक्कर

गौतम गंभीर की अगुवाई वाली दिल्ली को सेमीफाइनल में झारखंड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा. कप्तान गौतम गंभीर की टीम में उन्मुक्त चंद, नीतीश राणा और ध्रुव शोरे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. खुद गंभीर ने उदाहरण पेश करते हुए टूर्नामेंट में अब तक दो शतक सहित 490 रन बनाए हैं.

दूसरी तरफ झारखंड ने जहां शाहबाज नदीम और अनुकूल रॉय स्पिन जोड़ी और तेज गेंदबाज राहुल शुक्ला व वरूण एरोन वाले अपने बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण की बदौलत महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. नदीम 22 विकेट झटककर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं. अनुकूल रॉय ने भी 14 विकेट हासिल किये हैं और वह बारिश से प्रभावित क्वार्टरफाइनल में चार विकेट चटकाकर मैन आफ द मैच बने थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget