एक्सप्लोरर

2nd T20 WI vs IND: कल की गलतियों को सुधारकर सीरीज़ जीतने उतरेगा भारत

IND vs WI: आज भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच फ्लोरिडा में तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा टी20 खेला जाएगा.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले को जीतने के बाद आज टीम इंडिया दूसरा टी20 खेलने उतरेगी. टीम इंडिया सीरीज़ का पहला मैच 4 विकेट से जीतकर पहले ही 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अगर आज भारतीय टीम जीतती है तो फिर वो सीरीज़ पर कब्ज़ा जमा लेगी. आज यहां के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा. एक दिन पहले यानि कल रात भी इसी मैदान पर दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. भारतीय टीम आज दूसरी बार अमेरिकी धरती पर इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी. यह सीरीज अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारियों का पहला चरण साबित होगी. विश्वकप में भारतीय टीम का प्रदर्शन, वेस्टइंडीज़ के मुकाबले बेहद ही शानदार था. लेकिन अब बात टी20 की है. इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज़ को अब सबसे खतरनाक टीमों में माना जाता है और वो किसी भी टीम को तीन घंटे के खेल में धूल चटा सकती है. लेकिन पहले मैच में वेस्टइंडीज़ टीम का प्रदर्शन जैसा रहा उससे लगता है कि भारत के लिए इस सीरीज़ में ज्यादा मुश्किलें नहीं होंगी. पहले मैच में क्या हुआ: पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज़ की टीम 20 ओवरों में महज़ 95 रन ही बना सकी और उसने 9 विकेट गंवाए. हालांकि इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. लेकिन उसका प्रदर्शन भी ऐसा नहीं रहा कि कहा जा सके उसने हर क्षेत्र में कमाल किया. नवदीप सैनी समेत गेंदबाज़ों के कमाल के बाद भारतीय बल्लेबाज़ इस मैच में फंसे हुए नज़र आए. वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि 2020 और 2021 में होने वाले वर्ल्ड टी-20 ने यह सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों के पास खेलने के लिए हमेशा कुछ न कुछ हो. इस वजह से ही इस टीम में युवा खिलाड़ियों पर दांव आज़माया गया है. लेकिन विराट की इस बात पर युवा बल्लेबाज़ अमल करते कम ही दिखे. रिषभ पंत भी पहले टी20 में बेहद खराब खेलकर पहली ही गेंद पर आउट हो गए. जबकि बाकी बल्लेबाज़ भी बेहद खराब खेलते दिखे. आज रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ों को भी जिम्मेदारी उठानी होगी. वहीं दूसरी तरफ कार्लोस ब्राथवेट की कप्तानी में खेलने वाली मेजबान टीम में केरन पोलार्ड, सुनील नरेन जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं जो किसी टीम के खिलाफ अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. गेंदबाजी में भी वेस्टइंडीज के पास शेल्डन कोटरेल और ओशेन थॉमस जैसे गेंदबाज हैं. लेकिन उनके बाकी बल्लेबाज़ों को भी टीम में अपना योगदान देना होगा. टीम को हालांकि एक झटका लगा है. हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल पहले दो मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर जेसन मोहम्मद को टीम में जगह मिली है. टीमें (संभावित): भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी. वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget