एक्सप्लोरर

1st T20 IND vs WI: विश्वकप के बाद भारत की पहली टक्कर आज, वेस्टइंडीज़ से है मुकाबला

IND vs WI: आज भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जाना है.

विश्वकप 2019 की असफलता के बाद अब टीम इंडिया आज से एक नए दौरे की शुरुआत करने जा रहा है. एक बार फिर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम आज से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का आगाज़ करेगी. आज यहां के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम अमेरिकी धरती पर पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेलेगी. यह सीरीज अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारियों का पहला चरण साबित होगी. विश्वकप में भारतीय टीम का प्रदर्शन, वेस्टइंडीज़ के मुकाबले बेहद ही शानदार था. लेकिन अब बात टी20 की है. इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज़ को अब सबसे खतरनाक टीमों में माना जाता है और वो किसी भी टीम को तीन घंटे के खेल में धूल चटा सकती है. हालांकि भारतीय टीम इस सीरीज़ से अपनी टी20 विश्वकप की तैयारियों का जायदा लेने के लिए भी उतरेगी, वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि 2020 और 2021 में होने वाले वर्ल्ड टी-20 ने यह सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों के पास खेलने के लिए हमेशा कुछ न कुछ हो. इस वजह से ही इस टीम में युवा खिलाड़ियों पर दांव आज़माया गया है. इस सीरीज में मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और खलील अहमद 50 ओवर के विश्व कप में नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस सीरीज में उन्हें अहम मौके मिलेंगे. इन तीनों खिलाड़ियों ने इंडिया-ए के लिए वेस्टइंडीज में शानदार प्रदर्शन किया है और वे उम्मीद करेंगे कि आगामी सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन करके कप्तान एवं चयनकर्ताओं पर भविष्य के लिए अपनी छाप छोड़ पाएं. इस सीरीज के जरिए राहुल चाहर और नवदीप सैनी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं क्योंकि कई सीनियर गेंदबाजों को आराम दिया गया है. वेस्टइंडीज दौर के लिए चुनी गई टीम में भुवनेश्वर कुमार ही एकमात्र वरिष्ठ गेंदबाज हैं. बल्लेबाजी विभाग में रोहित शर्मा और शिखर धवन के पारी की शुरुआत करने की पूरी संभावना है. अगर प्रबंधन कोहली के बाद अय्यर को मौका नहीं देती तो लोकेश राहुल की जगह पक्की नजर आ रही है. इसके बाद, विकेटकीपर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आएंगे. कार्लोस ब्राथवेट की कप्तानी में खेलने वाली मेजबान टीम में केरन पोलार्ड, सुनील नरेन जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं जो किसी टीम के खिलाफ अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. गेंदबाजी में भी वेस्टइंडीज के पास शेल्डन कोटरेल और ओशेन थॉमस जैसे गेंदबाज हैं. टीम को हालांकि एक झटका लगा है. हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल पहले दो मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर जेसन मोहम्मद को टीम में जगह मिली है. टीमें (संभावित): भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी. वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget