एक्सप्लोरर

IRE vs IND: राहुल को मिलेगा मौका, पांडे हो सकते हैं बाहर!

भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिटेन के लंबे दौरे की शुरूआत बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ दो टी 20 मैचों की सीरीज के साथ करेगी.

भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिटेन के लंबे दौरे की शुरूआत बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ दो टी 20 मैचों की सीरीज के साथ करेगी. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी जहां उसे तीन मैचों की टी 20,तीन मैचों की वनडे और फिर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. शानदार फॉर्म में चल ही इंग्लैंड की टीम ने वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का 5-0 से सूपड़ा साफ किया है और उसके ज्यादातर खिलाड़ी लय में हैं.

इंग्लैंड की कड़ी चुनौती को देखते हुए भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैच की तैयारियों और अभ्यास के लिए लंदन में ही रूकी रही. टीम ने शनिवार को यहां पहुंचने के बाद मर्चेंट्स ट्रेलर स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया.

टीम सूत्रों के मुताबिक प्रैक्टिस सेशन के लिए खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में बांटा गया.

उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने तेज गेंदबाजों का नेतृत्व किया, जबकि कुछ अन्य ने फील्डिंग प्रैक्टिस की. बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले अपना खेल दिखाया. कप्तान विराट कोहली और फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने अगल - बगल के नेट पर स्पिन और तेज गेंदबाजों खिलाफ एक साथ बल्लेबाजी की.

राहुल टी 20 टीम के नियमित सदस्य हैं. वनडे टीम में अजिंक्य रहाणे के न होने से 12 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के दावेदार होंगे.

साउथ अफ्रीका दौरे के बाद पहली बार भारत की सबसे मजबूत टीम मैदान पर दिखेगी. मार्च में श्रीलंका के खिलाफ हुई टी 20 सीरीज में कोहली, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और महेन्द्र सिंह धोनी को आराम दिया गया था.

पांडे हो सकते हैं बाहर

प्लेइंग इलेवन में राहुल का चयन लगभग पक्का माना जा रहा जिससे मिडिल ऑर्डन में सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे के बीच जद्दोजहद होगी. रैना का इस्तेमाल टीम के छठे गेंदबाज के तौर पर भी कर सकती है. साउथ अफ्रीका में टीम ने तीसरे नंबर पर पिंच हिटर के रूप में उनका इस्तेमाल किया था. टीम शानदार फॉर्म में चल रहे कार्तिक को भी बाहर नहीं रखना चाहेगी. ऐसे में आठ टी 20 मैचों में 85 की औसत से 255 रन बनाने के बावजूद भी पांडे बाहर बैठ सकते है.

गेंदबाजी में क्या है संभावना

गेंदबाजी विभाग में कोहली कलाई के दोनों स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को यहां की स्थिति से सामंजस्य बिठाने का मौका दे सकते हैं. तेज गेंदबाजी में टीम के लिए थोड़ी चिंता का सबब है. बुमराह और भुवनेश्वर पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी क्योंकि यादव ने लंबे समय के बाद टी 20 टीम में वापसी की है और सिद्धार्थ कौल ने इस फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है.

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और एक टी 20 मैच खेले गए है.

आयरलैंड के लिए कप्तान गैरी विल्सन, पूर्व कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड और ऑलराउंडर केविन ओ ' ब्रायन को भारतीय टीम के खिलाफ टी -20 खेलने का अनुभव है.

इस बीच पंजाब में जन्में आयरलैंड के 31 वर्षीय ऑफ स्पिनर सिमरनजीत सिंह पर भी सब की नजरें होंगी.


मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, तीसरे टी20 में बन सकता है सबसे बड़ा टोटल
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, तीसरे टी20 में बन सकता है सबसे बड़ा टोटल
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल; चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget