एक्सप्लोरर

IND vs WI: चार साल से भारत को है जीत की तलाश, धोनी और कोहली के बिना रोहित की होगी असली परीक्षा

भारत ने आखिरी बार इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज को 23 मार्च 2014 को बांग्लादेश में मात दी थी. पिछले चार मैचों में भारतीय टीम ब्रेथवेट एंड कंपनी को हरा नहीं सकी है.

एक दशक से भी लंबे समय के बाद पहली बार ऐसा होगा जब रंगनी जर्सी में विकेट के पीछे महेन्द्र सिंह धोनी नहीं होंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा.

कई लोग इसे धोनी युग की समाप्ति की तरह देख रहे हैं हालाकि कप्तान विराट कोहली इससे अलग राय रखते हैं और उन्हें टीम का अभिन्न अंग मानते हैं. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी कहा था कि धोनी के लिए टी20 के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं.

कोहली को एक बार फिर आराम दिया गया है जबकि रोहित शर्मा उनकी गैर मौजूदगी में टीम की अगुवाई करेंगे.

वेस्टइंडीज के नजरिया से ये दौरा अब तक अच्छा नहीं रहा है, जेसन होल्डर की कप्तानी वाली टीम को छह दिन के भीतर टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार मिली जिसके बाद टीम ने 1-3 से वनडे सीरीज भी गंवा दी.

फॉर्मेट बदलने के साथ टीम के कप्तान भी बदल गए हैं और कई नए खिलाड़ी टीम से जुड़े हैं. दो बार टी 20 विश्व कप जीतने वाली टीम की कमान कार्लोस ब्रेथवेट के हाथों में हैं और टीम की कोशिश भारत के खिलाफ जीत की आदत को बरकरार रखने की होगी.

ब्रेथवेट ने इसी मैदान पर बेन स्टोक्स को लगातार चार छक्के लगाकर 2016 में वेस्टइंडीज को दूसरा टी20 विश्व कप दिलाया था.

टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नियमित सितारों के बिना खेलने वाली वेस्टइंडीज टीम में डेरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल की वापसी हुई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2009 से 2017 तक हुए आठ टी20 मैचों में से पांच वेस्टइंडीज ने जीते हैं.

पिछले चार मैचों में भारतीय टीम ब्रेथवेट एंड कंपनी को हरा नहीं सकी है. वेस्टइंडीज ने ही 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में मुंबई में भारत को हराया था.

भारत ने आखिरी बार इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज को 23 मार्च 2014 को बांग्लादेश में मात दी थी.

रोहित के लिए अपने लकी मैदान पर कैरेबियाई टीम को हराना आसान चुनौती नहीं होगी. रोहित ने 2014 में ईडन गार्डंस पर ही वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड 264 रन बनाये थे. इसके अलावा यहां 2013 और 2015 में आईपीएल खिताब जीते.

वनडे सीरीज में रोहित ने 129.66 की औसत से 389 रन बनाए. बतौर कप्तान एशिया कप में पांच पारियों में रोहित ने 317 रन बनाए थे.

दूसरी ओर कैरेबियाई टीम युवा शिमरोन हेटमेयर के शानदार फॉर्म के बरकरार रहने की उम्मीद करेगी जिसने वनडे सीरीज में 259 रन बनाए.

कोहली की गैर मौजूदगी में केएल राहुल खेलेंगे जबकि मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत होंगे. भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह करेंगे जिनका साथ देने के लिये खलील अहमद होंगे.

स्पिन का मोर्चा युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव संभालेंगे.

टीमें :-

भारत :- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव, शाहबाज नदीम.

वेस्टइंडीज :- कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पॉल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थामस, खारी पियरे, ओबेद मैकाय, रोवमैन पावेल, निकोलस पूरान.

मैच का समय : शाम सात बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को देता है कप्तान शुभमन गिल के बराबर सैलरी
BCCI सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को देता है कप्तान शुभमन गिल के बराबर सैलरी
टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के 5 सबसे बड़े स्कोर, भारत के खिलाफ 259 बनाकर रचा इतिहास
टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के 5 सबसे बड़े स्कोर, भारत के खिलाफ 259 बनाकर रचा इतिहास
NZ के खिलाफ चौथे टी20 में क्यों पस्त हुई टीम इंडिया? जानें हार के 3 बड़े कारण
NZ के खिलाफ चौथे टी20 में क्यों पस्त हुई टीम इंडिया? जानें हार के 3 बड़े कारण
IND vs NZ 4th T20I Highlights: गेंदबाजों के बाद भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा टी20
Highlights: गेंदबाजों के बाद भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा टी20

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget