एक्सप्लोरर

मार्नस लबुशेन पर लगेगा बैन! मैदान पर गहमागहमी के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड लेगा फैसला

Marnus Labuschagne Umpire Fight: ऑस्ट्रेलिया में चल रही एक टी20 लीग के दौरान मार्नस लबुशेन विवाद में घिर गए हैं. उन्हें अंपायरों के साथ बहस करते देखा गया.

T20 MAX Cricket League Marnus Labuschagne Angry: टी20 मैक्स क्रिकेट लीग के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पिछले सप्ताह बुधवार को रेडलैंड्स और वैलीज टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. दरअसल इस भिड़ंत में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लबुशेन ग्राउंड अंपायरों से जा भिड़े थे. लबुशेन ने बेहद आक्रामक तेवर दिखा कर अंपायरों से बात की, जिसके कारण उनपर अंपायर से मतभेद या असहमत होने का आरोप भी लगाया गया है.

यह मामला मैच की दूसरी पारी का है जब वैलीज टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 104 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए थे. सातवें ओवर में बेली स्टीवार्ट गेंदबाजी कर रहे थे और सामने ह्यूज़ वीबगन बैटिंग कर रहे थे. सातवें ओवर में रेडलैंड्स के विकेटकीपर ने वीबगन का कैच लपक लिया था, लेकिन ग्राउंड अंपायर ने गेंद के टप्पा खाने का हवाला देकर उन्हें नॉट आउट करार दे दिया था.

बस फिर क्या था, मार्नस लबुशेन अंपायर के फैसले पर भड़क गए और उन्होंने आक्रामक अंदाज में बहस करनी शुरू कर दी. लबुशेन से मैच को चलने देने की मांग भी की गई, लेकिन वो काफी देर तक बहस में सम्मिलित रहे. हालांकि लबुशेन चुप हो गए थे, लेकिन अगली गेंद फेंके जाने के बाद फिर से उन्होंने अंपायरों के फैसले पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. उसके बाद दोनों ग्राउंड अंपायरों ने आपस में बात की, जिसे लेकर कमेंट्री पर भी कहा गया कि दोनों अंपायर शायद लबुशेन के संबंध में बात कर रहे हैं. ऐसे में इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिए जाने की उम्मीद बढ़ गई है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और पांच वनडे मैच खेले जाएंगे. मार्नस लबुशेन को वनडे सीरीज के स्क्वाड में शामिल किया गया है. यदि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लबुशेन पर अंपायरों के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाता भी है तो शायद उनके अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप के लिए टिकट महज 114 रुपये में, जानें किसे मिलेगी स्टेडियम में मुफ्त एंट्री

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget