एक्सप्लोरर

IPL 2025 Mega Auction: दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन मेगा ऑक्शन में मिलेंगे 10 करोड़, डेल स्टेन की भविष्यवाणी

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी डेल स्टेन ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि मार्को जानसेन को आईपीएल ऑक्शन में 10 करोड़ रुपए मिल सकते हैं.

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के दमदार खिलाड़ी मार्को जानसेन ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में विस्फोटक अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने इससे पहले बॉलिंग में कमाल दिखाते हुए विकेट भी लिया था. जानसेन को लेकर डेल स्टेन ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि जानसेन को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ रुपए मिल सकते हैं. मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होगा.

दरअसल भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में 11 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में मार्को जानेसन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन देकर 1 विकेट लिया. वहीं इसके बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया. उन्होंने 54 रनों की पारी खेली. जानसेन के परफॉर्मेंस को देखते हुए डेल स्टेन ने बड़ी भविष्यवाणी की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जानसेन 10 करोड़ के खिलाड़ी हैं.

जानसेन का अब तक इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है. उन्होंने अभी तक 17 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 17 विकेट लिए हैं. जानसेन ने 139 रन भी बनाए हैं. वे दक्षिण अफ्रीका के लिए 23 वनडे मैच खेल चुके हैं. इस फॉर्मेट में 35 विकेट लिए हैं. वे 13 टेस्ट मैचों में 49 विकेट हासिल कर चुके हैं.

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होना है. इससे पहले सभी टीमों ने खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी की थी. अब ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगेगी. जानसेन को भी मोटी रकम मिल सकती है. दक्षिण अफ्रीका के और भी खिलाड़ी हैं जो ऑक्शन के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं. मेगा ऑक्शन का आयोजन सउदी अरब के जेद्दा में होना है. पिछले सीजन का ऑक्शन भी विदेश में हुआ था.

यह भी पढ़ें : Sanju Samson: धोनी-विराट और रोहित-द्रविड़ की चाल, संजू सैमसन के पिता का बहुत बड़ा दावा; कहा - मेरे बेटे का करियर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget