एक्सप्लोरर

IPL 11: KKR की कप्तानी मिलने पर क्रिस लिन को होगी खुशी

गौतम गंभीर का साथ छोड़ चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की सीज़न 11 में एक नई शुरूआत करने के लिए बेकरार है. गंभीर के दिल्ली जाने के बाद कोलकाता के फैंस के लिए खबर आई थी कि कोलकाता के अगले कप्तान ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस लिन हो सकते हैं.

नई दिल्ली: गौतम गंभीर का साथ छोड़ चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की सीज़न 11 में एक नई शुरूआत करने के लिए बेकरार है. गंभीर के दिल्ली जाने के बाद कोलकाता के फैंस के लिए खबर आई थी कि कोलकाता के अगले कप्तान ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस लिन हो सकते हैं.

टीम के हेड कोच और दिग्गज जैक केलिस ने इस बात पर से पर्दा हटाने का काम किया था. कैलिस के इस बयान के बाद अब खुद क्रिस लिन की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. क्रिस लिन ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर उन्हें ये जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें खुशी होगी.

जनवरी में हुए ऑक्शन में 9.5 करोड़ की मोटी कीमत में शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने टी20 क्रिकेट के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ को खरीदा था. जिसके बाद से उनके पिछले प्रदर्शन और गौतम गंभीर की घर वापसी की के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये कप्तान हो सकते हैं.

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करने के बाद लिन ने कहा है कि अगर उन्हें टीम की कमान मिलती है तो उन्हें खुशी होगी.

ट्राई सीरीज़ फाइनल से टीक पहले ऑक्लैंड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लिन ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी होगी और अगर मुझे ये मौका मिलता है तो मैं इसका फायदा उठाना चाहूंगा.'

लिन ने कहा, 'आईपीएल 2018 के लिए हमारे पास बेहतरीन टीम और सपोर्ट स्टाफ है, जिसमें साइमन कैटिच, जैक कैलिस और हीथ स्ट्रीक जैसे दिग्गज भी हैं. जिनके साथ मैं जुड़ा हुआ हूं.'

हालांकि कप्तानी मिलने के सवाल पर खुशी ज़ाहिर करने के साथ ही लिन ने ये भी कहा कि 'हमारी टीम में ऐसे भी कई खिलाड़ी हैं जो पिछले 10 सालों से आईपीएल में खेल रहे हैं, इसलिए उनके अनुभव को भी नज़रअंदाज़ करना सही नहीं होगा.'

लिन ने कहा, 'मैं अब भी खेल की बारीकियां सीख रहा हूं, लेकिन अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं उस पर खरा उतरना चाहूंगा.'

27 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने आईपीएल में चार सीज़न खेले हैं, जबकि ये उनका पांचवा संस्करण होगा. 2017 में खेले 7 मुकाबलों में उन्होंने 181 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 295 रन भी बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget