एक्सप्लोरर

LUNCH 1st Test 2nd Day India vs West Indies: कोहली के विराट शतक से टीम इंडिया 506/5

पहले दिन पृथ्वी-पुजारा के बाद आज दूसरे दिन लंच तक विराट और रिषभ पंत ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिती में पहुंचा दिया है.

कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक और रिषभ पंत की तूफानी पारी की मदद से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा जारी है.

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक टीम इंडिया ने पांच विकेट गंवाकर 506 रन बना लिए हैं. कोहली और रवींद्र जडेजा (19) मैदान पर मौजूद हैं.

टीम इंडिया आज अपने कल के स्कोर 364 रनों से आगे खेलने उतरी. विराट और रिषभ ने तूफानी अंदाज़ में दिन का खेल शुरु किया और पंत ने देखते ही देखते ही आतिशी बल्लेबाज़ी शुरु कर दी.

पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज कोहली और पंत ने 133 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को 470 के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर पंत देवेंद्र बिशू की गेंद पर कीमो पाल के हाथों लपके गए.

पंत के पास आज टेस्ट क्रिकेट में दूसरा शतक पूरा करने का सुनहरा मौका था लेकिन वो शतक पूरा करने में नाकामयाब रहे. उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के लगाए.

पंत के विकेट के बाद मैदान पर आए जडेजा ने विराट का साथ दिया और दिन का खेल खत्म होने तक कोई भी और विकेट नहीं गिरने दिया.

विराट कोहली ने आज भी शानदार खेल जारी रखा और टेस्ट क्रिकेट में अपना 24वां शतक पूरा किया. 

वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में देवेंद्र बिशू ने दो विकेट लिए. इसके अलावा शेनन गेब्रिएल, शेरमान लेविस और रोस्टन चेस को एक-एक सफलता मिली.

इससे पहले गुरुवार को भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत देने में पृथ्वी शॉ (134) और चेतेश्वर पुजारा (86) की बेहतरीन पारियों ने अहम भूमिका निभाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget