एक्सप्लोरर

दूसरे टी20 में एक बार फिर मैच जिताऊ पारी के बाद अय्यर ने कहा- ' मैच खत्म करना विराट से सीखा है'

अय्यर ने मैच जिताने के बाद कहा कि विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो वह जिस तरीके से अपनी पारी की योजना बनाते हैं, वह बिलकुल सही उदाहरण हैं. मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे काफी कुछ सीखा है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल ऑकलैंड के मैदान पर दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. ये सीरीज 5 मैचों की सीरीज है. यहां कल न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए थे. इसके जवाब में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की बेहतरीन पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 17.3 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली. अय्यर ने दोनों मैचों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक और दूसरे मैच में 44 रन बनाए. पहले मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आपको एक अंदाजा मिल जाता है कि आपको कितने रनों का पीछा करना है और किस रन गति से उन्हें हासिल करना है." उन्होंने कहा, "विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो वह जिस तरीके से अपनी पारी की योजना बनाते हैं, वह बिलकुल सही उदाहरण हैं. मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे काफी कुछ सीखा है. वह जिस तरह से खेलते हैं और मैच को खत्म करने की कोशिश करते हैं, उनका यह पहलू सर्वश्रेष्ठ है." इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने पहला मैच छह विकेट से जीता था. उन्होंने साथ ही कहा, "मैं रोहित शर्मा से भी सीख लेता हूं. जब भी उन्हें मौका दिया जाता है, वह इसका अच्छा इस्तेमाल करते हैं. टीम के ये सभी बेहतरीन खिलाड़ी हम जैसे युवाओं के लिए सचमुच काफी अच्छा उदाहरण पेश करते हैं." यह पहली बार है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैच जीते हैं. अय्यर ने कहा, "उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है और जब भी मौका मिलता है तो मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं. मुझे लगता है कि मुझे नाबाद रहना पड़ेगा." उन्होंने कहा, "इस सोच से मुझे क्रीज पर गेंदबाज से निपटने में मदद मिलती है और जब समय आता है तो मैं उन पर हावी हो जाता हूं. जब आप लक्ष्य का पीछा करते हैं तो आप इसी तरह अपनी पारी आगे बढ़ाते हैं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget